3 चीजें जो रोमन रेंस को इस हफ्ते WWE SmackDown में धमाकेदार एंट्री के बाद जरूर करनी चाहिए

wwe
WWE SmackDown में नज़र आएंगे रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Should Do After Return SmackDown: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर खूब बवाल मचाया। कंपनी ने SmackDown के आगामी एपिसोड में भी उनकी एंट्री का ऐलान कर दिया है। लंबे समय बाद वो ब्लू ब्रांड में अपना जलवा दिखाएंगे।

Ad

SummerSlam में आकर रोमन ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। अब दोनों के बीच धमाकेदार राइवलरी देखने को मिलेगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों की बात करेंगे जो रोमन रेंस को SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते जरूर करनी चाहिए।

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को जरूर लाना चाहिए

Ad

SmackDown में धमाकेदार वापसी के बाद रोमन रेंस के पास करने के लिए बहुत सी चीजें हैं। नई ब्लडलाइन का सामना करना उनके लिए सबसे पहली चुनौती होगी। WrestleMania 40 के बाद सोलो सिकोआ ने इस ग्रुप पर पूरी तरह कब्जा कर अपनी ताकत दिखाई है।

जून में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक किया था। तब से वो भी WWE टीवी पर नज़र नहींं आए हैं। रोमन और ब्लडलाइन की सफलता में हेमन ने बहुत बड़ा रोल निभाया है। हेमन को सिकोआ ने पूरी तरह से नज़रअंदाज अभी तक किया है। रोमन को इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में पॉल की वापसी करानी चाहिए।

#2 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ मानने से इंकार करना चाहिए

Ad

सोलो सिकोआ अपने आपको अब नया ट्राइबल चीफ मानते हैं। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू भी उन्हें स्वीकार कर चुके हैं। सोलो ने पिछले कुछ महीनों में रोमन रेंस के ऊपर भी निशाना साधा है। हेमन ने सोलो को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार नहीं किया था और उसकी सजा भी उन्हें मिली।

रोमन रेंस को SmackDown में सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहिए, खासतौर पर SummerSlam 2024 में हुए हमले के बाद से। आप सभी को पता है कि रोमन को अब असली ट्राइबल चीफ नाम से पुकारा जाएगा।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को योग्य चैंपियन के रूप में स्वीकार करना चाहिए

Ad

कोडी रोड्स ने वो किया जो पिछले चार साल में कोई नहीं कर पाया। उन्होंने रोमन रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया। रोड्स ने लगातार ब्लडलाइन से लड़ाई और कभी भी पीछे नहीं हटे।

कोडी ने सोलो सिकोआ को भी ट्राइबल चीफ मानने से इंकार किया। ये कहीं ना कहीं उनका रोमन रेंस के प्रति सम्मान दर्शाता है। इस चीज को देखते हुए रोमन ने अब उन्हें डिजर्विंग चैंपियन के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications