3 बड़ी चीजें जो WWE दिग्गज The Rock 2025 के Royal Rumble मैच का हिस्सा नहीं बनने की स्थिति में इवेंट में कर सकते हैं

Ujjaval
द रॉक WWE Royal Rumble 2025 में आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com)
द रॉक WWE Royal Rumble 2025 में आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com)

Things The Rock Can Do Not Part Royal Rumble Match: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के आयोजन में अभी समय है। इस शो के लिए अभी से हाइप है, क्योंकि यह WWE का अगला PLE है। बीच में रॉ (Raw) का Netflix डेब्यू और Saturday Night's Main Event शो भी है लेकिन रंबल ही अगला प्रीमियम लाइव इवेंट है। Royal Rumble साल के सबसे बड़े शोज़ में से एक होता है। इसी वजह से कई सारे बड़े स्टार्स इसका हिस्सा बनते हैं।

Ad

द रॉक WWE और हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं। ग्रेट वन इस समय एक्शन से दूर हैं लेकिन जल्द ही उनके प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनने के चांस हैं। वो Royal Rumble 2025 इवेंट में आ सकते हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि वो रंबल मुकाबले का हिस्सा बनेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भी वो कई चीजें कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे, जो द रॉक 2025 के Royal Rumble मैच का हिस्सा नहीं बनने की स्थिति में कर सकते हैं।

3- WWE दिग्गज The Rock का कोडी रोड्स से मैच हो सकता है

youtube-cover
Ad

द रॉक के Raw के Netflix डेब्यू शो में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। वो एक जबरदस्त स्टार हैं और फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में देखना चाहेंगे। रॉक ने कोडी रोड्स के खिलाफ मैच की नींव पहले ही रख दी है। वो आकर कोडी को टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं और उनका मुकाबला Royal Rumble 2025 में देखने को मिल सकता है।

रंबल मैच जीतने वाले स्टार को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलता है। ऐसे में रॉक के पास उस मैच का हिस्सा नहीं बनने के बजाय सीधा ही टाइटल के लिए चैलेंज करने का चांस होगा। फैंस वैसे भी रोड्स और रॉक के बीच मैच देखने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशसंकों की यह इच्छा फरवरी 2025 की शुरुआत में ही पूरी हो सकती है।

2- द रॉक WWE Royal Rumble 2025 के होस्ट बन सकते हैं

youtube-cover
Ad

द रॉक ने WrestleMania जैसे बड़े शो को होस्ट किया हुआ है। अगर वो मैच नहीं लड़ते हैं, तो फिर उन्हें होस्ट बनाया जाना एक अच्छा फैसला हो सकता है। द रॉक के कारण ज्यादा से ज्यादा फैंस की नज़र Royal Rumble 2025 इवेंट पर जाएगी। रॉक Raw के Netflix डेब्यू पर आकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं और बता सकते हैं कि वो अगले PLE के होस्ट होंगे।

द रॉक की यह खबर सभी को उत्साहित कर देगी। रॉक Royal Rumble 2025 में अपनी अपीयरेंस से चार चांद लगा सकते हैं। वो शो की शुरुआत कर सकते हैं और बीच-बीच में अपीयरेंस भी दे सकते हैं। साफ तौर पर रॉक इसके द्वारा अपनी WrestleMania 41 के लिए कहानी को शुरू कर सकते हैं।

1- द रॉक WWE Royal Rumble 2025 में आकर कोडी रोड्स को कंफ्रंट कर सकते हैं

youtube-cover
Ad

द रॉक अगर Royal Rumble में नहीं लड़ते हैं, तो भी उनका आना फैंस को पसंद आएगा। कोडी रोड्स अभी एक्शन से दूर हैं लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में उनका रिटर्न देखने को मिल सकता है। कोडी वापसी करने के बाद केविन ओवेंस के खिलाफ दुश्मनी जारी रख सकते हैं। इस स्थिति में अमेरिकन नाईटमेयर Royal Rumble 2025 में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को दांव पर लगा सकते हैं।

कोडी यहां जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप रिटेन रख सकते हैं। इसके बाद द रॉक की अपीयरेंस देखने को मिल सकती है। वो रिंग में आकर कोडी के सेलिब्रेशन को खराब कर सकते हैं और उन्हें कंफ्रंट कर सकते हैं। ग्रेट वन इसी बीच WrestleMania साइन की ओर इशारा करते हुए कोडी के खिलाफ उस इवेंट में लड़ने के संकेत दे सकते हैं। इस तरह का एंगल साफ तौर पर फैंस को बेहद पसंद आएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications