3 तरीके जिनसे WWE रिंग में Jimmy Uso धमाकेदार वापसी कर सकते हैं

WWE
WWE रिंग में जिमी उसो की वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं (Photo: WWE.com)

Ways Jimmy Uso Can Return WWE: WWE में मौजूदा समय में कई ऐसे रेसलर्स हैं जिनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। लिस्ट में सबसे पहला नाम जिमी उसो का है। SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर नई ब्लडलाइन से पंगा लिया। तब से जिमी की वापसी की अटकलें और तेज हो गईं। WrestleMania 40 के बाद ब्लू ब्रांड के पहले शो में जिमी के ऊपर सोलो सिकोआ ने टामा टोंंगा के साथ मिलकर अटैक किया था। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WWE रिंग में जिमी उसो वापसी कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE रिंग में रोमन रेंस के साथ वापसी करेंगे जिमी उसो?

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर तगड़ा अटैक किया था। उनकी वजह से सोलो को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो शो में रेंस ने नई ब्लडलाइन से पंगा लिया। हालांकि, 16 अगस्त, 2024 को हुआ एपिसोड उनके लिए अच्छा नहीं रहा। ब्लडलाइन ने उन्हें धराशाई किया।

ब्लडलाइन द्वारा किए गए अटैक के बाद से रोमन WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। रोमन के जल्द ही वापसी करने की संभावनाएं हैं। इस बार वो अकेले नहीं बल्कि जिमी उसो को साथ ला सकते हैं। इसके जरिए उन्हें सोलो सिकोआ और उनके साथियों के खिलाफ बढ़त मिल सकती है।

#2 क्या WWE Raw में आकर जिमी उसो सभी को हैरान करेंगे?

Ad

जिमी उसो WWE की सबसे महान टैग टीमों में से एक द उसोज़ का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने जुड़वा भाई जे उसो के साथ मिलकर कई बार टाइटल अपने नाम किया। जे पिछले एक साल से रेड ब्रांड में काम कर रहे हैं। पिछले साल दोनों अलग हुए थे।

सभी को लग रहा है कि जिमी उसो SmackDown में वापसी करेंगे लेकिन वो Raw में जाकर सभी को चौंका सकते हैं। जे उसो के साथ उनकी रीयूनियन देखने को मिल सकता है। यहां से कई एंगल आगे सामने आ सकते हैं। जिमी का ये कदम अपने भाई के साथ सुलह के लिए भी हो सकता है।

#1 क्या WWE में वापसी कर सोलो सिकोआ का साथ देंगे जिमी उसो?

Ad

कई बार WWE में ऐसी चीजें देखने को मिली हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होता है। जिमी उसो भी कुछ ऐसा ही कदम उठा सकते हैं। वो अचानक WWE टीवी में वापस आकर सोलो सिकोआ के साथ जा सकते हैं।

कई लोग मानते हैं कि सिकोआ से बदला लेने के लिए जिमी वापसी करेंगे लेकिन जरूरी नहीं है कि ऐसा हो। जिमी पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के प्रति वफादार रहे हैं। इससे पता चलता है कि वो अपने परिवार के साथ ही रहेंगे, भले ही उनके साथ कुछ गलत हुआ हो।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications