3 तरीके जिनसे नए ब्लडलाइन द्वारा WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को धोखा दिया जा सकता है

WWE में सोलो सिकोआ के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं (Photos: WWE.com)
WWE में सोलो सिकोआ के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं (Photos: WWE.com)

Ways New Bloodline Can Betray Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) के SummerSlam 2024 में वापस आकर सुपरमैन पंच और स्पीयर देने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह हालिया SmackDown एपिसोड में भी जारी रहा जहां रोमन ने उनपर हमला करना चाहा।

Ad

इस हमले से यह तय है कि रोमन और सोलो इस चीज के लिए मुकाबला करेंगे कि द ब्लडलाइन का असली लीडर कौन है। ऐसे में सोलो को अपने द ब्लडलाइन की जरूरत होगी पर क्या हो अगर वह उन्हें धोखा दे दें। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन तरीके बताने वाले हैं जिनसे नई ब्लडलाइन, सोलो सिकोआ के साथ WWE में धोखा कर सकती है।

#3 WWE दिग्गज रोमन रेंस नई ब्लडलाइन को उनके दावे का सपोर्ट करने के लिए ऑर्डर कर सकते हैं

youtube-cover
Ad

SmackDown के हालिया एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपने द ब्लडलाइन मेंबर्स टामा टोंगा और टामा लोआ को रोमन रेंस के हाथों मार खाने के लिए आगे कर दिया था जबकि वह भाग निकले थे। इस हमले से टोंगा भाइयों को यह समझ आ चुका है कि सोलो उन्हें सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं।

सोलो के इस काम के चलते टोंगा भाई रोमन का साथ देने का मन बना सकते हैं। रोमन ऐसे में उन्हें यह ऑर्डर दे सकते हैं कि टामा और टोंगा को अपने ट्राइबल चीफ को धोखा देकर उनके दावे का समर्थन करना चाहिए।

#2 टामा टोंगा ही तख्तापलट करते हुए WWE में द ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ बन सकते हैं

Ad

टामा टोंगा WWE डेब्यू में WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown एपिसोड में जिमी उसो पर हमला करते हुए नजर आए थे। वह सोलो की नई ब्लडलाइन के पहले मेंबर थे लेकिन इसके बावजूद MFT के मेंबर को हाल में उला फाला को बहुत अलग तरह से देखते हुए देखा गया था।

यह उस तरीके से मेल खाता है, जैसे एक समय पर सोलो सिकोआ ने इसको देखा था, जब रोमन रेंस ट्राइबल चीफ थे। यह एक इशारा है कि टामा टोंगा आगे चलकर सोलो सिकोआ को धोखा देते हुए एक तख्तापलट करके WWE में द ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ बन सकते हैं।

#1 पॉल हेमन WWE में वापसी करते हुए टोंगा भाइयों को सोलो सिकोआ को धोखा देने के लिए मना सकते हैं

youtube-cover
Ad

पॉल हेमन तब से ही WWE रिंग से दूर हैं, जब से द ब्लडलाइन ने उनपर इसलिए हमला किया था क्योंकि उन्होंने सोलो सिकोआ को अपना ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कार कर दिया था। रोमन रेंस के वापस आने और जेकब फाटू के चोटिल होने के चलते यह पॉल हेमन के वापस आने का सही समय है।

वह वापस आकर टामा टोंगा और टांगा लोआ को अपने तरीके से मना सकते हैं कि वह सोलो सिकोआ को छोड़कर हेड ऑफ द टेबल के साथ जुड़ जाएं। हेमन इसके लिए सिकोआ के लालच और गुस्से को बातचीत का आधार बना सकते हैं। वह यह भी कह सकते हैं कि रोमन को खानदान के बड़ों का भी साथ है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications