Ways Roman Reigns Can Perform Better Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) इवेंट में रोमन रेंस इन-रिंग एक्शन में नज़र आने वाले हैं। वो मेंस Royal Rumble मुकाबले में एंट्री करते हुए दिखाई देंगे और वो जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। रोमन से फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीद है। सभी मानकर चल रहे हैं कि वो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और वो कुछ तरीकों से ऐसा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस Royal Rumble मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीत सकते हैं।
3- WWE दिग्गज रोमन रेंस Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर सकते हैं
रोमन रेंस का प्रदर्शन Royal Rumble मैचों में धमाकेदार रहा है। वो मैच में डॉमिनेट करते हुए नज़र आते हैं और उन्होंने कई दिग्गजों को भी एलिमिनेट किया हुआ है। रोमन के पास ब्रॉक लैसनर से पहले ट्रेडिशनल WWE Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने का रिकॉर्ड था। अब रोमन सालों बाद रंबल मुकाबले में नज़र आने वाले हैं। इसी वजह से उनपर फैंस की नज़र रहने वाली है।
रोमन रेंस को अपने प्रदर्शन से अगर फैंस का दिल जीतना है, तो उन्हें सबसे ज्यादा एलिमिनेट करने चाहिए। रोमन अगर ज्यादा स्टार्स को बाहर निकालेंगे, तो वो जीत के करीब आ पाएंगे। भले ही रोमन को इसके बाद जीत नहीं मिले लेकिन वो अपने शानदार प्रदर्शन और सबसे ज्यादा स्टार्स को बाहर करने के लिए फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाएंगे। इसी वजह से रोमन को Royal Rumble में एंट्री करने वाले रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाने पर भी फोकस करना चाहिए।
2- WWE दिग्गज रोमन रेंस को नए ब्लडलाइन के सभी सदस्यों को खुद Royal Rumble से बाहर करना चाहिए
रोमन रेंस की दुश्मनी नए ब्लडलाइन से काफी महीनों से चल रही है। इसका संभावित तौर पर अंत हो गया है लेकिन रोमन को अपने भाइयों और अपनी हालत खराब होने का बदला लेना है। WWE Royal Rumble मैच में नए ब्लडलाइन के सदस्यों की भी एंट्री हो सकती है। सोलो सिकोआ मैच में आ सकते हैं। उनके अलावा टामा टोंगा और जेकब फाटू भी मुकाबले में एंट्री करके बवाल मचा सकते हैं।
तीनों अगर साथ में मैच में हुए, तो वो रोमन रेंस को बाहर करने की कोशिश कर सकते हैं। रोमन को अगर फैंस का दिल जीतना है, तो उन्हें अकेले दम पर तीनों को बाहर करना चाहिए। ऐसा करने से वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाएंगे और अपना बदला पूरा कर पाएंगे। इससे वो नए ब्लडलाइन का गुरुर तोड़ पाएंगे। खास बात यह रह सकती है कि रोमन रेंस, जेकब फाटू को किस तरह से बाहर करेंगे। इसी वजह से WWE को यह एंगल प्लान करके रोमन को मोमेंटम देना चाहिए।
1- WWE Royal Rumble मैच में पहले नंबर पर एंट्री करके जीत दर्ज करना
रोमन रेंस अब टॉप बेबीफेस हैं और वो सालों बाद WWE Royal Rumble मैच में एंट्री कर रहे हैं। इसी वजह से रोमन से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और सभी उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय रिंग में देखना चाहेंगे। ऐसे में रोमन को मुकाबले में पहले नंबर पर एंट्री करना चाहिए। ऐसा करने से वो ज्यादा समय मैच में रहेंगे और फैंस का पूरा ध्यान उनपर ही रहेगा। इसी बीच रोमन को अंत तक सर्वाइव करना चाहिए।
रोमन रेंस अगर अंत तक रहे, तो उनका जीतने का चांस बढ़ जाएगा। वो मैच में जीत दर्ज करते हुए फैंस को खुश कर सकते हैं। रोमन ने कभी रंबल में शुरुआत में एंट्री नहीं की है और ऐसे में अब उनका शुरुआत में आकर अंत तक बने रहना बढ़िया बात होगी। वो इस धमाकेदार प्रदर्शन से जीत दर्ज करके फैंस के मन में अपने लिए सम्मान बढ़ा सकते हैं।