3 तरीके जिनसे WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड के बाद The Bloodline की स्टोरी आगे बढ़ सकती है

WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरी अब क्या रूप लेती है वह देखना होगा (Photo: WWE.com)
WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरी पर नज़र होगी (Photo: WWE.com)

Ways Bloodline Story Can Progress: WWE रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड बेहद शानदार था। यही बात सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के लिए नहीं कही जा सकती है, क्योंकि वह अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे। ऐसे में द ब्लडलाइन के भविष्य पर सवाल उठना लाजमी है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन तरीके बताने वाले हैं, जिनसे WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड के बाद द ब्लडलाइन की स्टोरी आगे बढ़ सकती है।

Ad

#3 WWE Raw में शामिल हो सकती है द ब्लडलाइन

Ad

WWE ट्रांसफर विंडो इस समय भी चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके खत्म होने का कोई ऐलान आखिरी Raw एपिसोड में नहीं हुआ था। इसका अर्थ है कि Raw, SmackDown और NXT के रेसलर्स किसी भी दूसरे शो का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें से कौन दूसरे शो का हिस्सा बना है, उसके आधिकारिक नाम बाद में घोषित होंगे। इसी मौके का फायदा उठाकर नई ब्लडलाइन SmackDown से Raw का सफर तय कर सकती है। यह उन्हें एक नई शुरूआत, अलग स्टोरी और दूसरे टाइटल्स जीतने का मौका दे सकता है।

#2 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू, नए ब्लडलाइन से सोलो सिकोआ को बाहर कर सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ ने जब WrestleMania XL के बाद द ब्लडलाइन का कंट्रोल अपने हाथ में लिया तो कई नए चेहरे ग्रुप का हिस्सा बनते हुए नजर आए। जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ इसी का हिस्सा हैं। इस ग्रुप ने SmackDown पर कहर बरपाया और WWE टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती, लेकिन कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। इसके लिए सिर्फ स्ट्रीट चैंपियन ने ही मुकाबला लड़ा है। वहीं वह हाल में अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच भी हार चुके हैं। ऐसे में यह संभव है कि जेकब फाटू इस बात को समझें और सोलो सिकोआ को ही बाहर कर दें। यह मजेदार होगा और द ब्लडलाइन की स्टोरी को बढ़िया कर देगा।

#1 WWE द ब्लडलाइन में और मेंबर्स जोड़ सकता है

सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ इस समय द ब्लडलाइन का हिस्सा हैं। वहीं Survivor Series 2024 में मेंस WarGames मैच के लिए ब्रॉन्सन रीड भी ग्रुप का हिस्सा बने थे। रीड का ग्रुप के साथ स्टेट्स साफ नहीं है। वह रोमन रेंस को सुनामी मूव हिट करने के प्रयास में Survivor Series WarGames 2024 में चोटिल हो गए थे। वहीं टांगा लोआ इस समय चोटिल हैं। ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए द ब्लडलाइन नए मेंबर्स को अपने साथ जोड़ सकता है। हिकुलियो और लांस अनोआ'ई WWE डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। यह एक बढ़िया मौका है, जिसके चलते इन दो रेसलर्स को फैंस के बीच लाकर द ब्लडलाइन की स्टोरी को मजेदार किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications