3 गलत फैसले जो Roman Reigns को WarGames मैच में जीत के बाद अब WWE में नहीं लेने चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा? (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा? (Photo: WWE.com)

Wrong Decisions Roman Reigns Should Avoid: WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैमी ज़ेन, सीएम पंक और द उसोज़ ने काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने WarGames मैच में सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, ब्रॉन्सन रीड और टोंगा ब्रदर्स को हरा दिया। हर कोई रोमन के अगले कदम के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। रेंस को हर एक कदम सोच-समझकर रखना चाहिए। कुछ गलतियां उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 गलत फैसलों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को WarGames मैच में जीत के बाद अब WWE में नहीं लेने चाहिए।

Ad

3- WWE स्टार जे उसो और सैमी ज़ेन से रोमन रेंस का अभी भी माफी नहीं मांगना बड़ी गलती होगी

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस का साथ देने के लिए जे उसो और सैमी ज़ेन आगे आ गए। दोनों का रोमन के साथ इतिहास उतना अच्छा नहीं रहा है। रोमन रेंस के कारण सैमी और जे को काफी दिक्कत हुई है। असली ट्राइबल चीफ ने अपने हील रन के दौरान दोनों के साथ काफी खराब बर्ताव किया। इसी वजह से दोनों ने रोमन को धोखा भी दिया था।

जब रोमन को जरूरत पड़ी, तो वो साथ आ गए। इन सभी चीजों के बावजूद असली ट्राइबल चीफ ने अब तक उनसे माफी नहीं मांगी है। सैमी ने रोमन के साथ जुड़ने के पहली जे से माफी मांगने का जिक्र किया था। उस समय तो रोमन ने यह कदम नहीं उठाया। हालांकि, WarGames में जीत के बाद अब उन्हें आखिर जे और सैमी से माफी मांगनी चाहिए। अगर वो उस जीत के बावजूद ऐसा नहीं करते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी।

2- WWE दिग्गज पॉल हेमन पर शक होने के चलते उन्हें वाइजमैन के पद से निकालना

youtube-cover
Ad

पॉल हेमन जब सीएम पंक को WarGames मैच के लिए पांचवें सदस्य के तौर पर लेकर आए थे, तो रोमन रेंस उतने ज्यादा खुश नहीं थे। बाद में हेमन और रोमन ने कोई बातचीत नहीं की। पिछले WWE SmackDown में बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान भी जब सीएम पंक ने पॉल हेमन से फेवर के बारे में बात की, तो रोमन की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। असली ट्राइबल चीफ ने इस फेवर को लेकर सवाल भी किया लेकिन वाइजमैन ने उन्हें नहीं बताया।

पॉल हेमन इस चीज को अभी राज़ ही रख रहे हैं और यह रोमन रेंस के मन में वाइजमैन की उनके प्रति वफादारी पर सवाल खड़ा कर सकता है। हालांकि, हेमन ही मुश्किल समय में रोमन के साथ होते हैं। ऐसे में अगर रोमन शक होने के कारण पॉल को वाइजमैन के पद से हटा देते हैं, तो यह उनकी ओर से एक गलत फैसला होगा। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को ब्रेक पर जाने का फैसला नहीं लेते हुए जल्द से जल्द सोलो सिकोआ से ट्राइबल चीफ पद लेना चाहिए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस पार्ट टाइमर हैं और इसी वजह से वो काफी कम मौकों पर नज़र आते हैं। हालांकि, पिछले दो महीनों से वो लगातार शो पर अपनी अपीयरेंस दे रहे हैं। कई फैंस को लगता है कि रोमन अब शायद ब्रेक पर जा सकते हैं। इसके संकेत इस कारण से भी मिले क्योंकि जे उसो और सैमी ज़ेन की WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही जिमी उसो के चोटिल होने की बात सामने आ रही है। इसी वजह से कई लोगों को लग रहा है कि रोमन शायद ब्रेक पर चले जाएंगे।

असली ट्राइबल चीफ को इस तरह का गलत फैसला नहीं लेना चाहिए। उनका मुख्य लक्ष्य ट्राइबल चीफ पद को वापस हासिल करना है और सोलो सिकोआ को उन्होंने हाल ही में WarGames मैच में पिन करके जीत प्राप्त की है। इसी वजह से उनके पास अब सिकोआ से प्रॉपर वन ऑन वन मैच हासिल करने का सबसे सही मौका है। सोलो अभी अपनी हार से गुस्से में होंगे और ऐसे में रोमन के लिए उनके खिलाफ अभी मैच बुक कराना सही होगा। अगर ब्रेक पर जाने के बाद रेंस कुछ हफ्तों बाद वापस आते, तो शायद उतनी हाइप नहीं रहेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications