WWE के 3 मौजूदा चैंपियन जिन्हें बहुत जल्द बड़ा धोखा मिल सकता है

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

WWE Champions Who May Big Betrayal Soon: WWE में इस समय कई शानदार स्टोरीलाइन चल रही हैं। हर हफ्ते फैंस को कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। रॉ (Raw) और SmackDown में आने वाले कुछ हफ्तों में बड़ा बवाल देखने को मिल सकता है। कुछ कहानियों में तगड़ा मोड़ आने के बाद चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे जिन्हें बहुत जल्दी बड़ा धोखा मिल सकता है।

Ad

#3 मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को लग सकता है झटका

Ad

आप सभी को पता है कि कोडी रोड्स और केविन ओवेंस ने पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में काम किया है। हालांकि, WWE Bash In Berlin में कोडी ने अपने टाइटल को केविन के खिलाफ रिटेन किया था। मैच के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना माहौल देखने को मिला।

केविन ओवेंस पिछले कुछ हफ्तों में कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न के संकेत दे चुके हैं। Bash In Berlin में भी वो ऐसा करने वाले थे लेकिन रूक गए। खैर अब आने वाले समय में रोड्स को केविन द्वारा बड़ा धोखा मिल सकता है। हो सकता है कि SmackDown के आगामी एपिसोड में ही ओवेंस का खतरनाक रूप फैंस को देखने को मिले।

#2 WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स को मिल सकता है धोखा

Ad

SummerSlam 2024 में नाया जैक्स ने बेली को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। नाया का अभी तक टिफनी स्ट्रैटन ने अच्छा साथ दिया है लेकिन बहुत जल्द मामला गड़बड़ हो सकता है। टिफनी के पास Money in the Bank ब्रीफकेस है और वो कई बार इसे कैश-इन करने का संकेत दे चुकी हैं।

आगे जाकर टिफनी स्ट्रैटन को अपना ब्रीफकेस कैश-इन तो करना ही है। ये चीज फैंस को बहुत जल्द देखने को मिल सकती है। किसी बड़े इवेंट में वो जैक्स को बहुत बड़ा धोखा देकर उन्हें हैरान सकती हैं।

#1 क्या WWE यूनिवर्स को जेकब फाटू देंगे बहुत बड़ा सरप्राइज?

Ad

सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के सबसे ताकतवर रेसलर इस समय जेकब फाटू है। 23 अगस्त, 2024 को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ ने सभी को चौंकाते हुए जेकब फाटू से WWE टैग टीम चैंपियनशिप लेकर टांगा लोआ को दे दी। इस दौरान थोड़ी देर के लिए फाटू भी हैरान रह गए थे।

जेकब फाटू आगे जाकर अब सोलो सिकोआ और उनके साथियों को धोखा दे सकते हैं। बिना किसी बड़ी वजह के इस तरह उनके हाथ से टाइटल चला गया और इसका दुख उन्हें भी होगा। गुस्से में वो टांगा लोआ को धोखा देकर उनके ऊपर अटैक कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications