3 WWE दिग्गज जिनका रिटायरमेंट से बाहर आना करियर की सबसे बड़ी गलती थी

Ujjaval
WWE दिग्गज कई बार रिटायरमेंट से बाहर आने का गलत फैसला ले चुके हैं (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज कई बार रिटायरमेंट से बाहर आने का गलत फैसला ले चुके हैं (Photo: WWE.com)

Legend Coming Out Retirement Mistake: WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग में काम करने वाले रेसलर्स को एक समय पर अपने करियर का अंत करना ही पड़ता है। कई स्टार्स चोटिल होने के कारण रिटायर होते हैं, वहीं कुछ उम्र के साथ करियर का अंत कर देते हैं। हालांकि, प्रोफेशनल रेसलर्स की दोबारा रिंग में वापसी की इच्छा हमेशा ही बनी रहती है। इन सभी चीजों के बीच कई स्टार्स का रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला अच्छा रहा और उन्होंने अपने करियर को बेहतर दिशा प्रदान की। हालांकि, सभी के साथ ऐसा नहीं रहा, कुछ की लिगेसी पर फर्क पड़ा। इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गजों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनका रिटायरमेंट से बाहर आना करियर की सबसे बड़ी गलती रही।

3- WWE दिग्गज ब्रेट हार्ट का रिटायरमेंट से बाहर आना सही नहीं था

ब्रेट हार्ट को WWE इतिहास के सबसे अच्छे स्टार्स में गिना जा सकता है। वो WWE छोड़कर WCW में चले गए और इसके बाद वहां काफी अच्छा काम किया। हालांकि, गोल्डबर्ग की एक गलत किक के कारण वो बुरी तरह चोटिल हो गए और इसी कारण कुछ मैच लड़ने के बाद उन्हें ज्यादा दिक्कतें होने लगी और उन्होंने साल 2000 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। हार्ट के साथ हमेशा ही इतिहास के सबसे अच्छे रेसलर से जुड़ी इमेज थी।

ब्रेट इसी लिगेसी के साथ रिटायर हुए लेकिन WrestleMania 26 द्वारा उन्होंने रिंग में दोबारा वापसी की। इसी बीच उन्हें विंस मैकमैहन का सामना करने का मौका मिला। यह मैच काफी निराशाजनक रहा और इसके बाद ब्रेट ने जितने भी मुकाबले लड़े, इसमें उनकी पहले की बनाई हुई लिगेसी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। हार्ट का इसी के चलते रिटायरमेंट से बाहर आना करियर का सबसे खराब फैसलों मे से एक रहा।

2- शॉन माइकल्स ने WWE Crown Jewel 2018 में लड़ने के लिए रिटायरमेंट से बाहर आने का मन बनाया था

शॉन माइकल्स को WrestleMania 26 में द अंडरटेकर के खिलाफ मैच मिला था। यह मैच काफी जबरदस्त था और माइकल्स का करियर यहां दांव पर था। अंडरटेकर उन्हें हराकर अपनी स्ट्रीक कायम रखने में सफल हुए और माइकल्स का करियर खत्म हो गया। इसे इतिहास का सबसे अच्छा रिटायरमेंट मैच माना जाता है। हालांकि, माइकल्स ने एक गलत फैसला लेकर अपनी लिगेसी खराब कर ली।

सऊदी अरब में हुए Crown Jewel 2018 में शॉन माइकल्स ने रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला किया। उन्होंने ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर अंडरटेकर और शॉन माइकल्स का सामना किया। यह मैच काफी स्लो था और काफी बोच देखने को मिले। कोई भी स्टार पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और इसी कारण मैच खराब साबित हुआ। माइकल्स का रिटायरमेंट से बाहर आना काफी बड़ी चीज थी और इस तरह मैच खराब होने से उनकी लिगेसी पर फर्क पड़ा।

1- WWE दिग्गज हल्क होगन दो बार रिटायरमेंट से बाहर आए हैं

हल्क होगन को इतिहास का सबसे अहम WWE स्टार माना जा सकता है। उन्होंने WWE की लोकप्रियता में बड़ा किरदार निभाया और फिर WCW में भी सफलता हासिल की। 1999 में हल्क होगन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था क्योंकि वो USA के प्रेसिडेंट बनने की दौड़ में जाना चाहते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने दोबारा रिंग में वापसी की। WWE में अपना आखिरी मैच लड़ने के बाद हल्क होगन ने TNA में कदम रखा और 2010 में करियर का अंत किया।

उन्होंने रिक फ्लेयर से 2011 में लड़ने के लिए एक बार फिर रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला किया। हालांकि, उनका TNA में रिक फ्लेयर के खिलाफ यह मैच काफी निराशाजनक रहा। इससे उनकी लिगेसी खराब हुई। इसके बाद 2012 में भी होगन ने दो बार मैच लड़ा और इसमें भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। होगन ने फिर अपने करियर का अंत कर दिया और लिगेसी को ज्यादा खराब होने से बचाया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications