Superstars Triple H Must Push WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का पिछला एपिसोड बेहद शानदार था। इसके दौरान काफी जबरदस्त सैगमेंट हुए, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे रेसलर्स थे, जिन्हें WWE ने पुश नहीं दिया। ऐसा ट्रिपल एच (Triple H) के ही इशारों पर हुआ है, क्योंकि वह ही क्रिएटिव हेड हैं। वैसे वह चाहें तो कुछ रेसलर्स को जबरदस्त पुश दे सकते हैं। इसको ध्यान में रखकर आइए जानते हैं कि कौन से हैं वह तीन सुपरस्टार्स जिन्हें WWE Raw में ट्रिपल एच द्वारा पुश किया जाना चाहिए।
#3 और WWE Raw में स्कार्लेट को ट्रिपल एच द्वारा पुश किया जाना चाहिए
स्कार्लेट और कैरियन क्रॉस के लिए WWE में सफर कई खट्टी मीठी यादों के साथ जुड़ा रहा है। विंस मैकमैहन के समय में रिलीज होने के बाद उन्हें 2022 में तब वापस लाया गया था, जब ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड की पदवी संभाली थी। इसके बावजूद उन्हें वह पुश नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। स्कार्लेट को अब तक कोई भी मौके टीवी पर नहीं मिले हैं। वह बेहद टैलेंटेड हैं और उनका काम भी फैंस को पसंद है। ट्रिपल एच उन्हें पुश दे सकते हैं।
#2 कैरियन क्रॉस को WWE द्वारा पुश मिलना चाहिए
कैरियन क्रॉस इस समय अक्सर बड़े नामों के साथ बैकस्टेज प्रोमो का हिस्सा होते हैं। फैंस उनके काम से खासे प्रभावित हैं और उन्हें पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं। अगर ऐसे में उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है, तो फैंस खासे दुखी होंगे। वहीं ऐसे में ट्रिपल एच को सबकी बातों को ध्यान में रखकर कैरियन क्रॉस को पुश देना चाहिए।
#1 लुडविग काइजर को WWE Raw में ट्रिपल एच अगर पुश नहीं देते तो यह गलत होगा
शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ WWE WrestleMania 41 में अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप रिटेन करने वाली टिफनी स्ट्रैटन के रियल लाइफ बॉयफ्रेंड लुडविग काइजर के काम से फैंस खासे खुश हैं। काइजर को पिछले साल इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए कई मौके मिले और उन्होंने अपने काम का जलवा भी दिखाया। इसके बावजूद उन्हें ना तो शोज ऑफ शोज में जगह मिली और ना ही काइजर को कोई अच्छी स्टोरी मिली है। ऐसे में यह उनके हुनर के साथ नाइंसाफी है। फैंस को लुडविग पसंद हैं, और वह अपने काम से खुद को खास बनाते हैं। ऐसे में उन्हें आगे बढ़ने का मौका ट्रिपल एच द्वारा दिया जाना चाहिए।