3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी वापसी SummerSlam 2024 से पहले होने वाले SmackDown के अंतिम एपिसोड में हो सकती है

WWE
WWE SmackDown में फैंस को मिल सकता है सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Superstars Can Return Final Smackdown Before SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 अब बहुत नजदीक है। इससे पहले स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है। कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है। फैंस को कुछ बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है।

Ad

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में दो टाइटल मुकाबले होंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो SummerSlam 2024 से पहले होने वाले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड में वापसी कर सकते हैं।

#3 क्या WWE SummerSlam 2024 से पहले रैंडी ऑर्टन देंगे सरप्राइज?

Ad

12 जुलाई को हुए SmackDown के एपिसोड में द ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के ऊपर कहर ढाया था। खासतौर पर ऑर्टन की हालत ज्यादा खराब की थी। उन्हें बैकस्टेज जाने के लिए सहारे की जरूरत पड़ी थी। तब से WWE रिंग में वो नज़र नहीं आए हैं।

SmackDown में इस हफ्ते DIY (टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो) अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को ब्लडलाइन के जेकब फाटू और टामा टोंगा के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में ऑर्टन दखलअंदाजी कर फाटू और टोंगा के टाइटल जीतने के सपने को तोड़ सकते हैं।

#2 क्या WWE SmackDown में वापसी कर केविन ओवेंस सिखाएंगे द ब्लडलाइन को सबक?

Ad

19 जुलाई को हुए SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन ने केविन ओवेंस के ऊपर कहर ढाया था। पिछले हफ्ते वो ब्लू ब्रांड के शो में नज़र नहीं आए थे। केविन बदले के मूड में जरूर होंगे। ब्लडलाइन के साथ उनकी लंबी राइवलरी रही है।

SmackDown के आगामी एपिसोड में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ का आमना-सामना होगा। सिकोआ ने अकेले रोड्स का सामना करने का दावा किया है। हालांकि, वो माइंडगेम्स के चलते कोडी के ऊपर अपने साथियों से अटैक करा सकते हैं। इस दौरान केविन वापसी कर ब्लडलाइन के ऊपर धावा बोल सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इस ब्रॉल में बहुत मजा आएगा।

#1 WWE SmackDown में वापसी कर जिमी उसो सभी को चौंका सकते हैं

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। तब से वो WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। कभी भी उनकी वापसी हो सकती है। वापसी के बाद सिकोआ से वो जरूर बदला लेंगे।

SmackDown में इस हफ्ते WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच होगा और उम्मीद के मुताबिक इसमें सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी जरूर रहेगी। इस दौरान जिमी वापसी कर सिकोआ के ऊपर अटैक कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो ये फैंस के लिए बड़ा तोहफा होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications