3 सुपरस्टार्स जो Solo Sikoa के WWE में The Bloodline से बाहर होने पर नए लीडर बन सकते हैं

WWE के सबसे ताकतवर ग्रुप में बदलाव अच्छा होगा (Photos: WWE.com)
WWE के सबसे ताकतवर ग्रुप में बदलाव अच्छा होगा (Photos: WWE.com)

Solo Sikoa Replacement Bloodine Leader: WWE के मौजूदा समय में सबसे ताकतवर ग्रुप द ब्लडलाइन (The Bloodline) में दरार दिखने लगी है। फैंस ने हालिया स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में देखा था कि कैसे सोलो सिकोआ ने गलती से टामा टोंगा पर स्पाइक मूव हिट कर दिया था। उसके चलते जेकब फाटू नाराज हो गए थे। वहीं वह अपना Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच भी हार गए थे। अब इन सभी चीजों के चलते आने वाले समय में सोलो सिकोआ को ग्रुप से बाहर किया जा सकता है। इस आधार पर आइए जानते हैं कि कौन से हैं वह तीन सुपरस्टार्स जो सोलो सिकोआ के बाहर होने पर WWE में The Bloodline की कमान संभाल सकते हैं।

Ad

#3 सोलो सिकोआ के बाहर होने पर जेकब फाटू WWE में द ब्लडलाइन के नए लीडर बन सकते हैं

Ad

जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। जब Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने के बाद सोलो सिकोआ 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown एपिसोड में बिना कुछ बोले चले गए थे, तो जेकब हैरान थे। वहीं उन्होंने हालिया SmackDown एपिसोड में भी सोलो से जब बात की थी तो वह नाराज थे। उससे ज्यादा गुस्सा उन्हें तब आया था, जब सोलो ने टामा टोंगा पर स्पाइक मूव लगा दिया था। जेकब अपनी Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच की हार का ठीकरा भी सिकोआ पर फोड़ सकते हैं। वह इसके चलते खुद ही सोलो को हटाकर द ब्लडलाइन के नए लीडर बन सकते हैं।

#2 द रॉक WWE में वापसी करते हुए द ब्लडलाइन के नए लीडर बन सकते हैं

Ad

द रॉक ने जब WWE Bad Blood 2024 के अंतिम पलों में वापसी की थी, तो सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू से कहा था कि यह सब प्लान का हिस्सा है। अब ऐसे में अगर द ग्रेट वन उस समय वापस आते हैं, जब द ब्लडलाइन में चीजें थोड़ी बिखर गई हों, तो उससे स्टोरी अच्छी बन जाएगी। द रॉक वापस आकर यह बता सकते हैं कि वह ही ग्रुप को संभाल रहे थे, और अब अपनी असली जगह लेने के लिए फिर से नजर आ रहे हैं। इस तरह से Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में उनके द्वारा कोडी रोड्स और रोमन रेंस के सम्मान वाले एंगल को भी कंपनी खत्म करने का प्रयास कर सकती है।

#1 रोमन रेंस WWE में फिर से हील बनकर द ब्लडलाइन की कमान संभाल सकते हैं

रोमन रेंस ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीता था। वह इस समय बेबीफेस हैं, लेकिन Royal Rumble मैच में चोटिल होने के चलते अनिश्चितकाल के लिए बाहर हैं। रोमन तब वापसी कर सकते हैं, जब सोलो सिकोआ को या तो द ब्लडलाइन से बाहर किया जा रहा हो, या फिर किया जा चुका हो। उस समय जब वह नजर आएंगे, तो सभी यह सोचेंगे कि उनके और जेकब फाटू के बीच में ब्रॉल होगा। उससे उलट रोमन एक हील बनकर ग्रुप को लीड कर सकते हैं। यह एक बढ़िया तरीका होगा जिसके चलते वह ना सिर्फ असली द ब्लडलाइन बल्कि सोलो के ग्रुप के भी लीडर बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications