WWE में 25 साल के रेसलर ने पहली बार चैंपियन बनकर रचा इतिहास, दोस्त को धोखा देकर Money in the Bank ब्रीफकेस किया कैश-इन

WWE
WWE SmackDown में मिला नया चैंपियन (Photo: X/ Sportskeeda Wrestling)

Tiffany Stratton Wins WWE Women’s Championship: साल 2025 के पहले WWE SmackDown की शुरूआत बहुत ही खास अंदाज में हुई है। WWE को टिफनी स्ट्रैटन (Tiffany Stratton) के रूप में नई विमेंस चैंपियन मिल गई है। टिफनी ने नाया जैक्स के ऊपर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर ये सफलता अर्जित की। WWE मेन रोस्टर में अपना पहला टाइटल जीतकर टिफनी ने इतिहास रच दिया है। बहुत दिनों से उन्हें लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। सभी के दिमाग में ये ही सवाल था कि उन्हें कंपनी द्वारा कब बड़ा मौका दिया जाएगा। अब जाकर उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है।

Ad
Ad

SmackDown के एपिसोड में नाया जैक्स ने नेओमी के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया और कुछ तगड़े मूव्स लगाए। मामला अच्छा जा रहा था लेकिन अचानक 25 साल की टिफनी स्ट्रैटन ने ब्रीफकेस से नेओमी के ऊपर हमला कर दिया और ये चीज रेफरी नहीं देख पाए। नाया ने इसका फायदा उठाकर नेओमी को अनाइलेटर दिया और पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली। इसके बाद टिफनी ने अपना असली खेल दिखाया। नाया टॉप रोप पर थीं और पीछे से स्ट्रैटन ने उन्हें धोखा देकर ब्रीफकेस से हमला कर दिया। साथ ही साथ उन्होंने कैंडिस लेरे को भी धराशाई किया।

बियांका ब्लेयर ने भी मौके का फायदा उठाया और नाया जैक्स को KOD लगा दिया। टिफनी ने इसके बाद ब्लेयर को अनाउंसर्स टेबल पर चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने फिर ब्रीफकेस कैश-इन करने का ऐलान किया। स्ट्रैटन ने नाया को शानदार अंदाज में प्रिटिएस्ट मूनसॉल्ट एवर लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। वो अब नई विमेंस चैंपियन बन गई हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार टिफनी स्ट्रैटन की नाया जैक्स ने कई बार की थी बेइज्जती

टिफनी स्ट्रैटन ने साल 2024 का विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस अपने नाम किया था। इसके बाद से लगातार उन्होंने अच्छा काम किया। नाया जैक्स और उनकी जोड़ी शानदार रही। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच ज्यादातर अनबन ही देखने को मिली। जैक्स ने कई बार टिफनी की बहुत बुरी तरह बेइज्जती भी की। नाया ने स्ट्रैटन के ऊपर हमेशा अपना दबदबा बनाकर रखा। टिफनी ने ब्रीफकेस कैश-इन करने का प्लान भी बनाया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि, अब चीजें बदल गई हैं। चैंपियन के रूप में टिफनी का जलवा अब फैंस को देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications