WWE में दूसरी कंपनी के मॉन्स्टर ने नज़र आते हुए चौंकाया, खतरनाक चैंपियन को किया कंफ्रंट; मुकाबले की दे डाली चुनौती

WWE NXT, TNA, Moose, Oba Femi,
ओबा फेमी vs मूस मैच खतरनाक साबित हो सकता है (Photo: NXT Instagram Screenshot, WWE.com)

Moose Confronted Oba Femi: दूसरी कंपनी के मॉन्स्टर ने हाल ही में WWE में नज़र आते हुए चौंका दिया। इस रेसलर ने आकर WWE के खतरनाक चैंपियन को कंफ्रंट करते हुए मुकाबले की चुनौती दे डाली। बता दें, NXT चैंपियन ओबा फेमी (Oba Femi) ने Vengeance Day 2025 में अपना टाइटल रिटेन किया था। हालांकि, इस मुकाबले के बाद एक फैक्शन ने शील्ड के अंदाज में डेब्यू करते हुए ओबा पर जबरदस्त हमला कर दिया था। फेमी ने इस हफ्ते NXT में इस बारे में बात करते हुए कहा कि उस ग्रुप ने गलती कर दी है। NXT चैंपियन ने उन्हें बाहर आने के लिए ललकारते हुए बचा हुआ काम खत्म करने को कहा।

Ad

हालांकि, उस ग्रुप की जगह TNA के X-Division चैंपियन मूस ने सैगमेंट में दखल देते हुए NXT चैंपियन ओबा फेमी को हक्का-बक्का कर दिया। मूूस ने दावा किया कि ओबा कभी भी उनपर दबदबा नहीं बना पाएंगे। जल्द ही, TNA स्टार ने फेमी को मुकाबले की भी चुनौती दे दी। NXT चैंपियन ओबा फेमी ने भी बिना देरी किए हुए मूस के खिलाफ मैच लड़ने की चुनौती स्वीकार कर ली। बता दें, यह पहला मौका है जह मूस ने WWE टीवी पर अपीयरेंस दी हो और उनका ओबा के खिलाफ मुकाबला काफी खतरनाक होने की उम्मीद लग रही है। यह देखना रोचक होगा कि फेमी इस मैच में अपनी टक्कर के मूस को हरा पाते हैं या नहीं।

Ad

WWE NXT चैंपियन ओबा फेमी ने Vengeance Day में किन सुपरस्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था?

ओबा फेमी ने Vengeance Day में ट्रिपल थ्रेट मैच में WWE स्टार्स ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ अपनी NXT चैंपियनशिप डिफेंड की थी। थ्योरी-वॉलर इस मुकाबले में ओबा के खिलाफ टीम के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि, इसके बाद ऑस्टिन-ग्रेसन के बीच अनबन भी देखने को मिली थी। अंत में, ओबा फेमी के रास्ते से हटने की वजह से ग्रेसन वॉलर ने गलती से ऑस्टिन थ्योरी को अपना फिनिशर देकर धराशाई कर दिया था। इसके बाद ओबा ने ग्रेसन को पावरबॉम्ब देकर पिन करते हुए अपनी NXT चैंपियनशिप रिटेन की थी। इसी मुकाबले के बाद खतरनाक फैक्शन ने डेब्यू करते हुए फेमी पर जबरदस्त हमला कर दिया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications