NXT Vengeance Day 2025 Results: WWE NXT के Vengeance Day 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। एक चैंपियन की बादशाहत का अंत हुआ, वहीं मिस्ट्री स्टार्स ने डेब्यू पर तबाही मचाई। शो के दौरान इन-रिंग एक्शन सही मायने में तगड़ा था। अंत में जॉर्डिन ग्रेस (Stephanie Vaquer) ने आकर चौंका दिया। इस आर्टिकल में हम NXT Vengeance Day 2025 के नतीजों पर नज़र डालते हैं।WWE NXT Vengeance Day 2025 रिजल्ट्स- फैलन हेनली और स्टैफनी वकेर के बीच विमेंस NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। यह मुकाबला अच्छा रहा और स्टैफनी ने फैटल इन्फ्लुएंस को दखल देने से रोका। अंत में उन्होंने हेनली को स्पाइरल ट्रैप मूव दिया और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ वो नई विमेंस NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बन गईं। View this post on Instagram Instagram Post- फ्रैक्सिऑम ने अपनी NXT टैग टीम चैंपियनशिप को इनामुरा और जोश ब्रिग्स के खिलाफ दांव पर लगाया। यह मैच काफी अच्छा रहा और दोनों टीमों ने तगड़े कॉम्बिनेशन मूव्स का उपयोग किया। अंत में फ्रैक्सिऑम ने अपने टैग टीम फिनिशर रिवर्स STO और मिसाइल ड्रॉपकिक का उपयोग करके इनामुरा को पिन किया। इसी के साथ फ्रैक्सिऑम चैंपियनशिप रिटेन रखने में सफल हुए। मैच के बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया। अचानक मिस्ट्री फैक्शन ने डेब्यू करके दोनों टीमों की हालत खराब कर दी। View this post on Instagram Instagram Post- स्टैक्स ने शॉन स्पीयर्स के फैक्शन को धमकी दी और WWE NXT के अगले एपिसोड में हालत खराब करने का दावा किया। - ट्रिक विलियम्स और एडी थॉर्प के बीच स्ट्रैप मैच देखने को मिला। यह काफी ब्रूटल रहा और उन्होंने स्ट्रैप का उपयोग करके एक-दूसरे पर वार किया। अंत में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली। एडी ने स्ट्रैप की रस्सी का उपयोग करके ट्रिक पर लो ब्लो लगा दिया। इसके बाद उन्होंने विलियम्स पर नी स्ट्राइक मूव लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। फैंस एडी की जीत होते हुए देखकर एकदम हैरान रह गए थे। View this post on Instagram Instagram Post- रिकी स्टार्क्स का वीडियो सैगमेंट देखने को मिला। इसके द्वारा उन्होंने ऐलान किया कि वो WWE NXT के अगले एपिसोड में ऑफिशियल तौर पर अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। - ईथन पेज और जे'वॉन एवंस के बीच सिंगल्स मैच हुआ। एवंस पूरी तरह से फिट नहीं थे और उनके जबड़े की हालत खराब थी। इसके बावजूद वो लड़ने आए और पेज को कड़ी टक्कर दी। अंत में पेज ने जे'वॉन पर जबरदस्त पंच लगाया और इसी के बाद विरोधी बेसुध हो गए। पेज ने ट्विस्टेड ग्रीन मूव देकर पिन किया और जीत प्राप्त की। जे'वॉन एवंस के मुंह से खून निकलने लग गया था। View this post on Instagram Instagram Post- बैकस्टेज इंटरव्यू में स्टैफनी वकेर ने जीत पर खुशी जताई और यह बताया कि उनकी नज़र मेन इवेंट पर है। - ओबा फेमी, ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के बीच WWE NXT चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। थ्योरी और वॉलर ने साथ मिलकर काम किया। बाद में दोनों के बीच दरार आई और फेमी ने खतरनाक रूप दिखाया। अंत में गलती से वॉलर ने फेमी की जगह ऑस्टिन पर अपना फिनिशर लगा दिया। ओबा ने फायदा उठाया और वॉलर को पावरबॉम्ब देकर पिन करते हुए चैंपियनशिप रिटेन की। अचानक लाइट बंद हुई और रिंग में फोकस गया। मिस्ट्री फैक्शन ने आकर फेमी की भी हालत खराब की। फेमी का हाल बेहाल हो गया। View this post on Instagram Instagram Post- बैकस्टेज TNA के ऑथोरिटी फिगर सैंटीनो मारेला नज़र आए और उनकी WWE NXT जनरल मैनेजर ऐवा रैन से मुलाकात हुई। - जूलिया, बेली, कोरा जेड और रॉक्सेन परेज़ के बीच WWE NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच हुआ। यह शो का सबसे अच्छा रेसलिंग मैच रहा। अंत में बेली और परेज़ धराशाई थीं। रिंग में जूलिया ने कोरा को अपना फिनिशर नॉर्थन लाइट्स पावरबॉम्ब लगाया और पिन करके चैंपियनशिप रिटेन की। स्टैफनी वकेर आईं और उन्होंने जूलिया के साथ सेलिब्रेट किया। अचानक जॉर्डिन ग्रेस की एंट्री हुई और उन्हें देखकर सभी शॉक रह गए। उन्होंने दोनों चैंपियंस को कंफ्रंट किया। View this post on Instagram Instagram Postइसी के साथ WWE NXT Vengeance Day 2025 का अंत हुआ।