WWE: WWE के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा था। 2023 की अब शुरुआत हो गई है और कंपनी इसे खास बनाना चाहेगी। 2022 में कई यादगार पल देखने को मिले और उसी तरह कई रेसलर्स के लिए भी यह साल खास रहेगा। इस साल कुछ सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और इसी वजह से इस आर्टिकल में हम 2022 के टॉप WWE सुपरस्टार्स को रैंक करने वाले हैं।2022 के 10 टॉप WWE सुपरस्टार्स1- रोमन रेंस: ट्राइबल चीफ के लिए 2022 काफी तगड़ा रहा है। उन्होंने इस साल गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर जैसे दिग्गजों को हराया है। साथ ही वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी बने हैं।iso 🕷🕸@italkwrasslinIt’s safe to say that Roman Reigns has had the best title reign in the Last 10 years of Professional Wrestling3114286It’s safe to say that Roman Reigns has had the best title reign in the Last 10 years of Professional Wrestling https://t.co/DbBhRcZpyU2- सैथ रॉलिंस: उन्होंने पिछले साल लगातार कई तगड़े मैच दिए। कोडी रोड्स और मैट रिडल के साथ उनकी दुश्मनी यादगार रही। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती थी।3- बियांका ब्लेयर: बियांका ब्लेयर ने 2022 में लगातार डॉमिनेट किया। उन्होंने WrestleMania 38 में Raw विमेंस टाइटल जीता और फिर लगातार बड़े स्टार्स के खिलाफ इसे डिफेंड किया। कोई उन्हें हरा नहीं पाया है।4- गुंथर: WrestleMania 38 के बाद गुंथर ने डेब्यू किया था और वो इसके बाद से एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारे हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और कोई उनके इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल रन को रोक नहीं पाया है।5- ब्रॉक लैसनर: ब्रॉक के लिए 2022 की शुरुआत तगड़े अंदाज में हुई थी। उन्होंने Day 1 में WWE टाइटल जीता था। साथ ही वो Royal Rumble और Elimination Chamber मैच जीतने में सफल रहे। उन्होंने WrestleMania 38 और SummerSlam 2022 शो को मेन इवेंट भी किया।Steve-O@TotalSteveOThis whole segment with Brock Lesnar and Sami Zahn was legitimately very funny #WWE #Smackdown32438This whole segment with Brock Lesnar and Sami Zahn was legitimately very funny #WWE #Smackdown https://t.co/rQdSiQ8WhU6- सैमी ज़ेन: साल 2022 को सैमी के लिए याद रखा जाएगा। उनकी जॉनी नोक्सविल के साथ दुश्मनी और WrestleMania मैच शानदार था। साथ ही उन्होंने ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन से फैंस का दिल जीता।7- बैकी लिंच: बैकी लिंच ने 2022 के शुरुआती महीनों में बतौर चैंपियन डॉमिनेट किया था। इसके बाद वो बिना टाइटल के शानदार काम करते आईं।8- ऑस्टिन थ्योरी: थ्योरी ने पिछले साल कई बड़े रेसलर्स को हराया। साथ ही वो दो बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने। उन्होंने Money in the Bank ब्रीफकेस जीता और उन्हें WrestleMania में विंस मैकमैहन और स्टीव ऑस्टिन जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का चांस मिला।9- लिव मॉर्गन: 2022 के शुरुआती महीनों में उन्होंने बतौर बेबीफेस स्टार फैंस का दिल जीता। उन्होंने बाद ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट और SmackDown विमेंस टाइटल पर भी कब्जा किया। वो दो बार रोंडा राउजी को पिन करने वाली स्टार बनीं।10- केविन ओवेंस: केविन ने पिछले साल कोई चैंपियनशिप नहीं जीती लेकिन उनका कैरेक्टर वर्क तगड़ा रहा। उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ WrestleMania 38 के मेन इवेंट में काम किया। साथ ही ओवेंस कुछ अन्य स्टोरीलाइंस द्वारा चर्चा का विषय रहे। उन्हें जॉन सीना के खिलाफ भी काम करने का मौका मिला।WWE on FOX@WWEonFOXYOU CANT SEE THEM!@JohnCena @FightOwensFight #SmackDown1983377YOU CANT SEE THEM!@JohnCena @FightOwensFight #SmackDown https://t.co/ywJ4xPzWrkWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।