#1 JBL- 2004

काफी सारे लोगों के लिए शॉक होगा कि 250 से ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहे JBL एक ट्रेडिशनल चैंपियन कैसे कहलाएंगे। दरअसल, ब्रॉक लैसनर ने 2004 में WWE से जाने का निर्णय ले लिया था। क्रिस बैन्वा रॉ में चले गए थे और एडी गुरेरो को मेन इवेंट से बाहर लाना था। उस समय कर्ट एंगल चोटिल हो गए थे।
इसके अलावा ट्रिपल एच स्मैकडाउन का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। इसलिए WWE के पास कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं था, वह जॉन सीना को टॉप स्टार बनाना चाहते थे लेकिन उस समय वह US चैंपियन थे। अब WWE के पास कोई भी विकल्प नहीं था, इसलिए उन्होंने JBL को चुना था।
JBL ने एडी गुरेरो को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और इसके 280 दिनों तक चैंपियनशिप को अपने पास रखा और रैसलमेनिया में जॉन सीना के खिलाफ मैच हार गए। इतने लंबे समय तक WWE चैंपियन रहने के बाद उन्हें WWE के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेडिशनल चैंपियन कहा जाता है।
ये भी पढ़ें:- 5 फायदे जो शेन मैकमैहन को WWE चैंपियन बनाने से कंपनी को होंगे