पूर्व WWE चैंपियन शेमस (Sheamus) ने इस बार लाइव इवेंट में फेस टर्न लिया। दरअसल टैंपा में हुए लाइव इवेंट में ड्रू मैकइंटायर के ऊपर द उसोज ने अटैक कर दिया था। शेमस ने आकर ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को बचाया। शेमस इस समय टॉप हील के रूप में ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं लेकिन इस बार फेस टर्न उनका देखने को मिला। इसके बाद द उसोज का मुकाबला स्मैकडाउन (SmackDown) टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैकइंटायर और शेमस के साथ हुआ। हालांकि इस मैच में द उसोज ने जीत हासिल कर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को शेमस ने बचायाटैंपा में हुए इस लाइव इवेंट की शुरूआत रोमन रेंस और द उसोज करने वाले थे। रोमन रेंस ने कोविड की सुरक्षा के चलते इस इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया। शो शुरू होने से पहले ऑडियंस को बता दिया गया था कि कई सुपरस्टार्स मौजूद नहीं रहेंगे। मैकइंटायर ने शो की शुरूआत की और फैंस से बात की। मैकइंटायर ने अपने करियर को लेकर यहां पर बात की। मैकइंटायर के सैगमेंट में रोमन रेंस के भाइयों द उसोज ने दखलअंदाजी की। द उसोज ने आकर मैकइंटायर के ऊपर अटैक कर दिया था। अचानक शेमस ने आकर मैकइंटायर की मदद की। शेमस और मैकइंटायर ने द उसोज का बुरा हाल किया। शेमस ने इसके बाद मैकइंटायर को लेकर बात की। दोनों ने फिर द उसोज को टैग टीम टाइटल के लिए चैलेंज कर दिया। शेमस का ये अंदाज सभी को पसंद आया होगा। हालांकि इस समय ब्लू ब्रांड में हील कैरेक्टर शेमस निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनका फेस टर्न इस बार देखने को मिला। इस साल की शुरूआत में रेड ब्रांड में शेमस और मैकइंटायर की जबरदस्त राइवलरी रही थी। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। शेमस और मैकइंटायर ने फैंस को इस साल काफी अच्छे मैच दिए। ब्लू ब्रांड में अभी तक दोनों की दोस्ती नहीं हुई। आने वाले समय में जरूर ये दोनों टैग टीम के रूप में काम कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को मजा आएगा।