WWE न्यूज: 3 साल बाद Raw में वापसी के बाद बड़े सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Enter caption

इस हफ्ते रॉ में सुपरस्टार शेक-अप में एजे स्टाइल्स ने एंट्री की। एजे स्टाइल्स रॉ में आने के बाद काफी खुश नजर आए। रैड ब्रांड में वापसी के बाद एजे स्टाइल्स ने कैथी कैली के साथ बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

रॉ के मेन इवेंट के लिए एक दिन पहले से 6 मैन टैग टीम मैच को एडवर्टाइज किया जा रहा था। जिसमें मैकइंटायर, लैश्ले और बैरन कॉर्बिन का मुकाबला सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के साथ था। लेकिन सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के साथ तीसरा सुपरस्टार कौन होगा ये जगह खाली छोड़ी गई थी। यानि की ये बड़ा सरप्राइज था। मेन इवेंट में सबसे अंत में एजे स्टाइल्स ने एंट्री की और सभी को चौंका दिया। तीन साल बाद एजे स्टाइल्स ने रॉ में वापसी की है।

रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स ने जीत के साथ रॉ का अंत किया। एजे स्टाइल्स का रॉ में आना काफी खुशी की बात है। यहां कई फ्यूड उनका इंतजार कर रही है। फैंस हमेशा यही चाहते थे।

कैथी कैली से बातचीत करते हुए एजे स्टाइल्स ने कहा कि,"ये रॉ है और सभी को पता है लास्ट टाइम कब में यहां पर था। मुझे भी याद नहीं है। काफी लंबा समय हो गया है। लेकिन अब रॉ में आ गया हूं , ये घर जैसा है। अब मैं इस घर को पूरी तरह अपना बनाऊंगा। ये काफी अच्छा और मैं भी काफी खुश हूं। यहां अब मैंं अपने तरीके से काम कर नया मुकाम हासिल करूंगा।"

youtube-cover

कल होने वाली स्मैकडाउन में भी सुपरस्टार शेक-अप जारी रहेगा। रॉ में कई बड़े सुपरस्टार ने एंट्री कर ली है। जिसमें एजे स्टाइल्स, मिज और एंड्राडे जैसे सुपरस्टार है। विंस मैकमैहन ने भी स्मैकडाउन में बड़े एलान की बात कही है। स्मैकडाउऩ में कौन-कौन जाएगा ये तो अब शो के बाद ही पता चलेगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links