WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते कायला ब्रैक्सटन ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर बड़ा ऐलान किया। मेन इवेंट मैच के बाद कायला ब्रैक्सटन ने कहा कि अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर की वापसी होगी। ये सुनकर WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स (Adam Pearce) दंग रह गए थे। लैसनर की वापसी अब अगले हफ्ते पक्की हो गई है और एडम पीयर्स ने भी इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने किया ट्वीटCrown Jewel पीपीवी में पिछले महीने रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लैसनर ने काफी बवाल मचाया। WWE ऑफिशियल, रोमन रेंस और द उसोज पर लैसनर ने अटैक कर दिया था। एडम पीयर्स को भी लैसनर ने दो एफ-5 मार दिए थे। लैसनर को कंपनी ने सस्पेंड इसके बाद कर दिया और भारी जुर्माना भी लगाया। इस हफ्ते ऐलान कर दिया गया है कि लैसनर का सस्पेंशन खत्म हो गया और वो अब वापसी करेंगे। ये खबर जरूर एडम पीयर्स के लिए अच्छी नहीं होगी। पीयर्स ने लैसनर की वापसी पर ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।Adam Pearce@ScrapDaddyAPIt is… apparently… official. twitter.com/wwe/status/146…WWE@WWEThere was no time for @SamiZayn to celebrate because @BrockLesnar returns NEXT FRIDAY on #SmackDown.Believe THAT.@WWERomanReigns@HeymanHustle8:36 AM · Nov 27, 202145045There was no time for @SamiZayn to celebrate because @BrockLesnar returns NEXT FRIDAY on #SmackDown.Believe THAT.@WWERomanReigns@HeymanHustle https://t.co/LYKKJNFCnXIt is… apparently… official. twitter.com/wwe/status/146…कायला ब्रैक्सटन और एडम पीयर्स के बीच शो में भी लैसनर के सस्पेंशन को लेकर बात हुई थी। इस दौरान भी पीयर्स काफी गुस्से में थे। उन्होंने लैसनर द्वारा किए गए बवाल के बाद हुए नुकसान को दिखाया। पीयर्स ने कहा कि अगर लैसनर का सस्पेंशन इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा तो उन्हें बड़ा झटका लगेगा। अब लैसनर की वापसी तय हो गई है। रोमन रेंस और पॉल हेमन के लिए भी ये खबर अच्छी नहीं होगी। इस हफ्ते रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी के लिए भी बैटल रॉयल मैच मेन इवेंट में हुआ था। सभी को चौंकाते हुए सैमी जेन ने यहां पर जीत हासिल कर ली। अब अगले हफ्ते लैसनर भी आएंगे तो काफी बवाल ब्लू ब्रांड में होगा। लैसनर ब्लू ब्रांड में आकर क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। एडम पीयर्स का सामना भी लैसनर के साथ जरूर होगा। पीयर्स ने भी कुछ प्लान लैसनर के लिए जरूर तैयार किया होगा।