ट्रिपल एच वर्तमान समय में WWE के COO हैं। साथ ही वह साल 2013 से WWE की NXT के प्रोड्यूसर भी हैं। वह रिंग में तो अब ज्यादा नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन रिंग के बाहर WWE में उनका एक अहम किरदार है। वह अपनी पत्नी स्टैफनी मैकमैहन और WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ मिलकर WWE को बहुत अच्छी तरह से चला रहे हैं। WWE तेजी से ग्रो कर रहा है, तो इसका काफी हद तक श्रेय ट्रिपल एच को भी जाता है।
7.3 मिलियन लोग ट्विटर पर करते हैं ट्रिपल एच को फॉलो
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤ नॠभॠWWE à¤à¥ सफल बनाया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b258-15620494620461-800.jpg 1920w)
आपको बता दें, कि ट्रिपल एच प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय है। उनको करीब 7.3 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। ट्रिपल एच की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण उनकी शानदार रैसलिंग स्किल्स है।
ये भी पढ़ें:स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच को सिंगल्स मैच में हराने वाला WWE का एकमात्र सुपरस्टार
उन्होंने अपनी स्किल्स से WWE में कुल 25 चैंपियनशिप जीती हुई हैं। जिसमें14 बार चैंपियन रह चुके हैं। वह 1997 के 'किंग ऑफ़ द रिंग' टूर्नामेंट और 2002 व 2016 के रॉयल रंबल के विजेता भी रह चुके हैं। ट्रिपल एच का नाम उन रैसलर्स में शामिल है, जो ब्रॉक लैसनर को हरा चुके हैं।
सिर्फ 4 WWE रैसलर्स को करते हैं ट्विटर पर फॉलो
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/38dfb-15620494987564-800.jpg 1920w)
आपको जानकर हैरानी होगी, कि हजारों WWE रैसलर्स के साथ काम करने वाले ट्रिपल एच सिर्फ 4 WWE रैसलर्स को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। बता दें, कि वह अपने ट्विटर अकाउंट से कुल 28 लोगों को फॉलो करते हैं, लेकिन इसमें WWE सुपरस्टार्स को फॉलो करने की संख्या सिर्फ 4 है।
यहाँ देखें https://twitter.com/TripleH/following
इन चार रैसलर्स में जॉन सीना, द रॉक, शॉन माइकल्स और रोंडा राउजी का नाम आता है। इन चारों के अलावा वह किसी भी WWE सुपरस्टार को ट्विटर पर फॉलो नहीं करते हैं।
हाँ, ये बात जरुर है, कि वह WWE से जुड़े कुछ अधिकारियों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं, लेकिन अगर WWE सुपरस्टार्स की बात करें, तो वह सिर्फ जॉन सीना, द रॉक, शॉन माइकल्स और रोंडा राउजी को ही ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
: