"WWE में मेरी सफलता का श्रेय अंडरटेकर और ट्रिपल एच को जाता हैं"

डोमिनिक डाइजाकोविच NXT के इस समय उभरते हुए सुपरस्टार हैं। वो इस समय काफी जल्दी-जल्दी सफलता पा रहे हैं। कीथ ली के साथ उनकी इस समय दुश्मनी से उन्हें काफी फायदा हो रहा है। कीथ ली और डोमिनिक दोनों को इस स्टोरी से अगले लेवल में जाने के लिए काफी मदद मिल रही है।

द बंप में हाल ही में गेस्ट डोमिनिक डाइजाकोविच बनकर आए थे। यहां पर उऩ्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। अपने प्रदर्शन को लेकर भी यहां पर उन्होंने बताया। डोमिनिक ने बताया कि जब उन्हें साल 2013 में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया थो वो इससे काफी परेशान हो चुके थे। अपने इंटरव्यू में उन्होंने कई दिग्गजों का नाम लिया जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद की।

ये भी पढ़ें: WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर के मैच को खत्म करने के 4 संभावित तरीके

डोमिनिक ने अपने इस इंटरव्यू में कहा,

शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच के साथ मैंने बहुत काम किया है। ये दोनों ही है जो हर बुधवार को मुझे देखते थे। इनके अलावा अंडरटेकर भी वहां रहते थे। साथ मेंं मार्क हेनरी ने भी साथ निभाया। इन सभी के साथ मैंने बहुत ही नजदीकी के साथ काम किया है। इन्हीं की वजह से मैं सफल हूं।

ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स इस समय NXT की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। और इस ब्रांड को अब इन्होंने काफी आगे पहुंचा दिया है। कुछ साल पहले इतनी मान्यता इस ब्रांड को नहीं दी जाती थी लेकिन अब इस ब्रांड को रॉ और स्मैकडाउन के साथ देखा जाता है। NXT से कई बड़े सुपरस्टार्स अब सामने आ रहे हैं। कई सुपरस्टार्स को पुश दिया जा रहा है। और वो मेन रोस्टर में भी धमाल मचा रहे हैं। पिछले साल सर्वाइवर सीरीज के बाद NXT का लेवल काफी ऊपर पहुंच गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं