WWE SummerSlam 2023 को लेकर हुआ अहम खुलासा, Triple H ने बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को दिया तोहफा

..
WWE SummerSlam में फिर से होगा धमाल
WWE SummerSlam में फिर से होगा धमाल

WWE SummerSlam: WWE समरस्लैम (SummerSlam) कंपनी के टॉप 4 प्रीमियम लाइव इवेंट्स में से एक है। SummerSlam 2022 PLE कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच (Triple H) के कार्यकाल का पहला मेगा इवेंट था। हाल ही में द गेम ने साल 2023 के SummerSlam की तारीख और स्थान का ऐलान कर दिया है।

पिछले साल विंस मैकमैहन के WWE से अचानक रिटायरमेंट के बाद ट्रिपल एच को नया क्रिएटिव हेड और चीफ कंटेंट ऑफिसर बनाया गया था। SummerSlam 2022 को फैंस से बहुत ही ज्यादा पसंद किया था। हाल ही में WWE ने ऐलान किया कि SummerSlam 2023 का आयोजन 5 अगस्त को डेट्रॉइट में होगा। ट्रिपल एच ने भी ट्वीट कर इसकी पुष्टि करते हुए फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

"WWE फिर से एक बार मोटर सिटी में आने के लिए तैयार है। डेट्रॉइट में 5 अगस्त को समर के सबसे बड़े इवेंट के लिए तैयार रहिएगा।"

WWE SummerSlam में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच जबरदस्त घमासान देखने मिला था जहां ट्राइबल चीफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करने में सफल हुए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि साल 2023 में समर की सबसे बड़ी पार्टी को कौन मेन इवेंट करता है।

ट्रिपल एच ने WWE SummerSlam में अंतिम मैच 2012 में लड़ा था

साल 2012 में ट्रिपल एच की दुश्मनी ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही थी। इसके पहले दोनों ही सुपरस्टार्स कभी एक-दूसरे से नहीं लड़े थे। 14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उस समय ज्यादातर कंपनी के ऑफिशियल के रूप में ही दिखाई देते थे और बहुत ही कम इन-रिंग एक्शन में भाग लेते थे। Raw के एक एपिसोड के दौरान लैसनर ने किमुरा लॉक लगाकर ट्रिपल एच का हाथ तोड़ दिया था, जिसके कारण उन्हें कुछ समय तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहना पड़ा था।

कुछ ही हफ्तों बाद हंटर ने Raw में वापसी कर बीस्ट को WWE SummerSlam 2012 में मैच के लिए चुनौती दी थी। हालांकि, ट्रिपल एच, ब्रॉक को हराने में नाकाम रहे थे। इस हार के बाद भी दोनों की दुश्मनी जारी रही थी। फैंस को कंपनी के दो महान वर्ल्ड चैंपियंस के बीच WrestleMania 29 और Extreme Rules 2013 में फिर से मुकाबले देखने मिले थे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links