Create

4 रैसलर्स जो ट्रिपल एच के कहने पर WWE में आए

Triple

WWE हर साल कई सारे नए-नए रैसलर्स को कंपनी में लाती है। 2019 में भी कंपनी ने कई सारे नए टैलेंट्स को WWE के लिए साइन कर किया। हाल ही में उन्होंने रॉबर्ट स्ट्रॉस, स्टोकली हैथवे, काल ब्लूम, कुशीडा, शेन स्ट्रीकलैंड आदि रैसलर्स को WWE के लिए साइन किया है।

पहले रैसलर्स को कंपनी में साइन करने का काम विंस मैकमैहन संभालते थे लेकिन अब वह बूढ़े हो चुके हैं। इसलिए ट्रिपल एच ने उनका यह कार्यभार संभाल लिया है। ट्रिपल एच WWE का एक प्रमुख हिस्सा हैं और कंपनी में सुधार के लिए ट्रिपल एच अपने पूरे अनुभव का उपयोग करते हैं।

पिछले कुछ सालों में ट्रिपल एच ने कई सारे पुराने रैसलर्स को भी WWE में वापसी करने में मदद की है। इसलिए आज हम बात करने वाले है उन कुछ रैसलर्स की, जिन्हें ट्रिपल एच ने कंपनी में आने के लिए मनाया।

#4 ड्रू मैकइंटायर

Drew

ड्रू मैकइंटायर इस समय कंपनी के सबसे अच्छे हील रैसलर्स में से एक हैं। उन्होंने 2007 में FCW में साइन किया था, जिसके कुछ समय बाद उन्होंने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया लेकिन WWE की क्रिएटिव टीम ने उन्हें जॉबर बना दिया। कुछ समय बाद WWE ने उन्हें कंपनी से भी निकाल दिया।

ड्रू मैकइंटायर ने इस बात को प्ररणा के रूप में किया और मेहनत करते गए। उन्होंने इंडिपेंडेंट रैसलिंग में बहुत नाम कमाया, जिसके बाद वे एक बार फिर WWE में लौट आए।

ड्रू मैकइंटायर को NXT चैंपियन भी बनाया गया, उसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर पर धमाकेदार वापसी की। 2019 के शुरुआत में उन्होंने बताया कि किस प्रकार ट्रिपल एच ने उनके अंदर छुपे टैलेंट को देखा और उन्हें एक बार फिर से कंपनी में वापसी करने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुसार ट्रिपल एच की वजह से ही वे आज एक बार फिर WWE में दिखाई दे रहे हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#3 समोआ जो

Sd

समोआ जो ने अपने WWE करियर में बहुत कुछ अच्छा हासिल किया है। उन्होंने अपने WWE करियर में TNA का अनुभव भरपूर रूप से इस्तेमाल किया है।

समोआ जो ने 2014 में WWE में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद सारे फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। समोआ जो दो बार NXT चैंपियनशिप जीत चुके हैं, साथ ही अभी US चैंपियन भी हैं।

2018 में 'कॉमिकबुक' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने WWE में आने के लिए मेहनत की। उनका शुरुआत से ही WWE में आने का सपना था, जो ट्रिपल एच के द्वारा पूरा हो पाया। उन्होंने बताया कि ट्रिपल एच ने उन्हें डिनर पर बुलाया था, जिसके बाद वे NXT में आने के लिए मान गए थे और यही कारण है कि समोआ जो आज हम WWE में दिखाई दे रहे हैं। ट्रिपल एच के कहने पर ही समोआ जो WWE में आए।

#2 बॉबी लैश्ले

The all mighty

बॉबी लैश्ले ने 2008 में WWE छोड़ दी थी। उनके और माइकल हैस के बीच के तनाव के कारण उन्होंने कंपनी से जाने का फैसला किया।

बॉबी ने बहुत मेहनत की और TNA के टॉप रैसलर बन गए। उन्होंने वह कई मौकों पर बड़ी-बड़ी चैंपियनशिप अपने नाम की। 2018 में इम्पैक्ट रैसलिंग के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया, उन्होंने एक बार फिर से WWE को जॉइन कर लिया। रैसलमेनिया 34 के बाद की रॉ में अपनी वापसी की और सारे फैंस को चौंका दिया।

'जर्मन सुप्लेक्स टॉक्स' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह से ट्रिपल एच ने उन्हें एक बार फिर से WWE में आने के लिए मनाया। उन्होंने बॉबी लश्ले को कहा कि तुम पहले से काफी अच्छे शेप में हो और उन्हें WWE में काम करने के अच्छे खासे पैसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर तुम वापसी करते हो तो सारे फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे।

#1 रोंडा राउज़ी

Rowdey

WWE में आने से पहले फैंस यह अनुमान लगा रहे थे कि वो रॉयल रंबल मैच में अपना डेब्यू कर सकती हैं। इसके कुछ हफ़्तों पहले, ट्रिपल एच और रोंडा राउज़ी ने साथ में डिनर किया था, जिससे इन दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात हो गयी थी। यह लगभग तय हो गया था कि UFC स्टार रोंडा राउज़ी WWE में आने वाली हैं।

उन्होंने 2018 में हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच खत्म होने के बाद सरप्राइज एंट्री की, जिसके बाद एलिमिनशन चैंबर में रोंडा ने WWE कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया। जिसके तुरंत बाद रोंडा राउज़ी और स्टैफनी मैकमैहन के बीच स्टोरीलाइन देखने को मिली, जिसे बाद में ट्रिपल एच और कर्ट एंगल भी इस स्टोरीलाइन में शामिल हो गए।

उनके डेब्यू के बाद ESPN के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार ट्रिपल एच ने रोंडा उन्हें WWE में आने के लिए मना लिया।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Be the first one to comment