WWE Raw 25 के खत्म होने के बाद ट्रिपल एच ने क्या कहा ?

रॉ की 25वीं सालगिरह के मौके पर शो का खास आयोजन किया गया। एक ही समय रॉ को 2 जगह मैनहैटन सैंटर और बार्कलेज़ सैंटर से लाइव कराया गया। रॉ का पहला एपिसोड मैनहैटन सैंटर से आयोजित किया गया था। WWE के कई दिग्गज स्टार्स ने इस मौके का हिस्सा बनकर इस ऐतिहासिक लम्हें के साक्षीदार बने। इसमें दर्शकों को मैकमैहन परिवार के साथ स्टीव ऑस्टिन का सेगमेंट देखने मिला तो वहीं बैकस्टेज बूगीमैन के साथ दूसरे स्टार्स दिखाई दिए। करीब 9 महीने बाद WWE यूनिवर्स को वापस द अंडरटेकर दिखाई दिए। जिनकी वापसी पर दर्शकों ने जोरदार समर्थन दिया। इसके अलावा दर्शकों को बैलर क्लब और DX एक साथ दिखाई दिए। दोनों स्टेबल ने द रिवाइवल पर अपने-अपने फिनिशर्स लगाएं और क्राउड को पूरी तरह से एंटरटेन किए। मैच के बाद मैनहटन से बात करते हुए ट्रिपल एच ने रॉ की कामयाबी और इसके लम्बे सफर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "WWE ने इतने सालों में ढेर सारी जगहों पर काम किया है और हर जगह इसके लिए खास रहा है। लेकिन मैनहट्टन की बात अलग है। यहीं से इसकी शुरुआत हुई थी। यहां पर मेरे जैसे पुराने स्टार्स, जॉन सीना और कई नए स्टार्स आना चाहते थे। इसे भी पढ़ें: नाम बड़े और दर्शन छोटे: उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया Raw 25 का एतिहासिक एपिसोड इसी वजह से यहां पर द मिज़, सैथ रॉलिंस और रिक फ्लेयर जैसे स्टार्स बर्कलेज़ सेंटर से आएं। यहां पर सभी स्टार्स आने के लिए उत्सुक थे। यहीं से शो की शुरुआत हुई थी। ये क्रू, क्राउड, ये एरीना सभी हमारे लिए खास हैं। मैं इसे अपने शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा। एक लम्बा अरसा बीत गया है और WWE ने इन 25 सालों में काफी कुछ हासिल किया है। इसके लिए मैं इससे जुड़े सभी लोग और दर्शकों का शुक्रिया करना चाहता हूँ।" ये रहा वीडियो जिसमें ट्रिपल एच ने शो के बाद अपनी खुशी जाहिर की:

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications