कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। WWE को भी इस वजह से काफी नुकसान हुआ है। पिछले तीन महीने से WWE के सभी शो बिना फैंस के परफॉर्मेंस सेंटर से प्रसारित हो रहे हैं। WWE रेसलमेनिया से कंपनी को बहुत फायदा होता है लेकिन इस बार ये शो भी बिना फैंस के हुआ। लगभग पूरी दुनिया में इस समय लॉकडाउन चल रहा है। जिस वजह से सोशल डिस्टेंसिंग हर जगह है। रेसलिंग की दुनिया में भी फैंस इस वजह से एरीना में नहीं आ सकते हैं। हालांकि WWE ने अपने वीकली शो कराने बंद नहीं किए है और बिना फैंस के ये अभी तक आयोजित हो रहे हैं।पिछले तीन हफ्तों से खाली एरीना में WWE रेसलर्स परफॉर्म कर रहे हैं। WWE सुपरस्टार्स भी फैंस का इंतजार अब कर रहे हैं। हाल ही मेंं ट्रिपल एच(triple-h) ने इस बारे में अपनी बात रखी है। NXT टेकओवर के दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रिपल एच ने बताया कि फैंस की वापसी किस तरह होगी। WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?ट्रिपल एच ने इस बारे में कहा, जब से ये चीजें शुरू हुई है हम लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। सभी प्वाइंट्स पर हम बात कर रहे हैं। जब चीजें सब सामान्य हो जाएंगी तो हम फिर फ्लोरिडा की सरकार से बात करेंंगे। और सरकार जो भी हमारे ऊपर शर्त रखेगी उसे हम ध्यान में रखते हुए अपना काम आगे करेंगे। हमारे पास कई ऑप्शन सामने आ रहे हैं। हम एकदम से इस बारे में फैसला नहीं ले सकते हैं। पहले हमें इसे पूरी तरह समझना होगा और सोचना होगा कि क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। फैंस की पूरी जिम्मेदारी हमारी है और हम उन्हें आगे भी हर चीज देते रहेंंगे। फैंस हमारे लिए वहां पर आते हैं। और इस समय फैंस को इंटरटेनमेंट की सबसे ज्यादा जरूरत भी है। हम जल्द से जल्द इस बारे में निर्णय लेंगे और फैंस को एरीना में लाने की कोशिश करेंगे। साथ ही सभी को सुरक्षित रखेंगे।ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बार बैकलैश पीपीवी को मेन इवेंट करने वाले 5 WWE सुपरस्टार्स.@TripleH welcomes the @WWEUniverse to the @WWEPC for Friday Night #SmackDown LIVE on @FOXTV! pic.twitter.com/T08ltMsjoo— WWE (@WWE) March 14, 2020WWE रॉ और स्मैकडाउन को परफॉर्मेंस सेंटर से लाइव करता है। इसके साथ-साथ NXT को भी यहां से प्रसारित किया जाता है। जब पूरी दुनिया बंद है तो इस समय WWE ने अपने शो कराना जारी रखा है। फैंस घर बैठे-बैठे भी इस चीज का मजा ले रहे हैं। This properly socially-distanced audience of @WWEPC athletes is PUMPED for #WWERaw! pic.twitter.com/vJ90iSp6yQ— WWE Universe (@WWEUniverse) May 26, 2020ये भी पढ़ें-3 WCW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में बड़ी सफलता हासिल की