WWE में ट्रिपल एच(Triple H) का बहुत बड़ा नाम है। ट्रिपल एच के करियर में काफी मुसीबतें भी उन्हें आई लेकिन उन्होंने डटकर हमेशा इसका सामना किया। साल 2016 में जब उन्होंने WWE में फुल टाइमर के तौर पर वापसी की थी तो ये पल उनके करियर का सबसे मुसीबत वाला था। ये बात खुद ट्रिपल एच ने कही। ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने अपने करियर को लेकर कही बड़ी बातWWE इतिहास में सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में ट्रिपल एच का नाम आता है। लेकिन साल 2016 के टाइम पर कई फैंस को लगा था कि वो फुल टाइम रेसलर के रूप में काम करेंगे। हालांकि बाद में ऐसा नहीं हो पाया था। ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैंहाल ही में WWE's The Bump शो में गेस्ट के रूप में ट्रिपल एच आए थे। यहां उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने यहां पर साल 2016 में अपने फाइनल फुट टाइम रन को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ये इसलिए मुश्किल था क्योंकि इसकी कोई प्लानिंग नहीं की गई थी। वो एक ऐसा समय था जब इंजरी से मैं जूझ रहा था। मेरे करियर में भी यहां पर बहुत सारी चीजें हुई। विंस मैकमैहन की गैरमौजूदगी में कंपनी की जिम्मेदारी मेरे पास थी। मैं निराश बैठा हुआ था। तब उन्होंने मुझसे आकर कहा था कि तुम इमरजेंसी में मेरे गॉय हो। लेकिन अभी तुम्हें वो ही करना है जो चल रहा है। मैंने अपनी करियर में हमेशा अच्छे काम किए। लेकिन जब आपको पता हो कि आप पूरे साल फुल टाइम रेसलिंग नहीं कर सकते हो तो ये करियर का बहुत मुश्किल पड़ाव होता है। मुझे उस समय अन्य लोगों को भी देखना था। सबसे ऊपर लेवल तक क्या आप कर सकते हो ये ध्यान देना था। तो ये चीजें मेरे लिए मुश्किल हो रही थी। अपने करियर में सबसे मुश्किल समय मेैंने तभी बिताया था। क्योंकि मेरे ऊपर बहुत प्रेशर था।We've got an INCREDIBLE lineup for the first #WWETheBump of 2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣It's all about the #RoyalRumble and #NXTNYE with @TripleH!THIS is your guest thread. ⬇️⬇️ pic.twitter.com/0lPPlj5Wi1— WWE’s The Bump (@WWETheBump) January 5, 2021ट्रिपल एच बहुत टाइम से रिंग में फाइट करते हुए नजर नहीं आए है। NXT की पूरी जिम्मेदारी इस समय उनके पास है। और उन्होंने काफी अच्छा काम किया। NXT शो को ऊपर उठाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।