WWE Crown Jewel 2022 में Roman Reigns vs Logan Paul मैच के विजेता को लेकर Triple H ने दिया बड़ा बयान

Pankaj
WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच
WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

Triple H: WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने इस मैच को लेकर अपनी बात रखी है। ट्रिपल एच (Triple H) ने बताया कि क्या रोमन रेंस को लोगन पॉल हरा सकते हैं। लोगन पॉल सऊदी अरब में इतिहास रच सकते हैं। अगर लोगन पॉल (Logan Paul) ने रोमन रेंस को हरा दिया तो ये रेसलिंग इतिहास का सबसे बड़ा कारनामा होगा।

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दिया बड़ा बयान

Insider को हाल ही में ट्रिपल एच ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने कहा,

पॉल के लिए उनके करियर का ये बड़ा मैच होगा। इस प्वाइंट पर उन्हें उस हिसाब से काम भी करना होगा। Crown Jewel में अगर रोमन रेंस को हराकर वो चैंपियन बन गए तो फिर हम उन्हें आगे देखने के लिए तैयार है।

youtube-cover

ट्रिपल एच ने अपने इस बयान से बता दिया कि रोमन रेंस के ऊपर लोगन पॉल जीत हासिल कर सकते हैं। रोमन रेंस का करियर WWE में शानदार रहा है। ट्रिपल एच के साथ भी उनकी राइवलरी रही थी। WrestleMania 32 में रोमन रेंस और ट्रिपल एच के बीच शानदार मैच हुआ था। इस मैच में ट्रिपल एच की हार हुई थी। साल 2020 के बाद से रोमन रेंस का करियर बदल गया। हील के रूप में अभी तक अच्छा काम उन्होंने किया है। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं।

लोगन पॉल ने अभी तक WWE में सिर्फ दो ही मैच लड़े हैं। करियर का तीसरा मुकाबला उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ मिल गया। ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अगर लोगन पॉल चैंपियन बन जाएंगे तो फिर मजा आ जाएगा। WWE Crown Jewel 2022 में मैच बहुत ही शानदार देखने को मिलेगा। WWE ने इन दोनों के बीच मैच का ऐलान पहले ही कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि इस राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड किया जाएगा। इस बीच कुछ बड़े सरप्राइज भी इस राइवलरी में देखने को मिल सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links