Triple H On WrestleMania 41 Night One Main Event: WWE WrestleMania 41 नाईट 1 शानदार रहा। मेन इवेंट देखकर तो सभी हैरान रह गए। दरअसल रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ था। मैच में पॉल हेमन ने पंक और रॉलिंस को बड़ा धोखा दिया और रॉलिंस से हाथ मिला लिया। ये चीज शायद किसी ने नहीं सोची थी। ट्रिपल एच (Triple H) ने अब इस जबरदस्त मेन इवेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नाईट 1 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच आए। उन्होंने कहा,
आप सीएम पंक हैं और आपने WrestleMania का मेन इवेंट करने के लिए पूरी जिंदगी इंतजार किया है और आज की रात वही रात है। तो यह इंतजार सार्थक है। ये मेनिया का मेन इवेंट था। तीनों लोग ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि वो ना केवल सर्वश्रेष्ठ हैं, बल्कि सबसे बेहतरीन हैं। तीनों एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। ये ही हमारे बिजनेस का जादू है। तीनों ने बढ़िया प्रदर्शन किया और अब मैं कल का इंतजार नहीं कर सकता हूं।
WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने खेला बड़ा गेम
मुकाबले से पहले सभी को पता था कि ट्रिपल थ्रेट मैच में पॉल हेमन का बड़ा रोल रहने वाला है। उन्होंने सीएम पंक के साथ एंट्री की। मैच के अंत में वो चेयर लेकर रिंग में आए और पंक को दे दिया। पंक चेयर रेंस को मार पाते उससे पहले ही हेमन ने उन्हें लो-ब्लो लगा दिया। रेंस ने पंक को चेयर से पीटा। इसके बाद वो रॉलिंस को मारने गए तो हेमन ने उन्हें भी लो-ब्लो लगा दिया। रॉलिंस को बड़ा मौका मिल गया। उन्होंने रेंस को चेयर मारी और स्टॉम्प लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। रॉलिंस एकमात्र ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने रोमन को मेनिया में दो बार पिन किया है। ये खास उपलब्धि उन्होने अपने नाम कर ली है। खैर अब देखना होगा कि इनकी स्टोरी में आगे क्या होगा। हेमन और सैथ अब साथ काम करते हुए दिखेंगे। कहीं ना कहीं ये अच्छी चीज भी है।