WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड किए जाने से ट्विटर पर फूटा फैंस का गुस्सा

WWE ने SmackDown में खराब बर्ताव के लिए ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड किया
WWE ने SmackDown में खराब बर्ताव के लिए ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड किया

WWE में इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरुआत रोमन रेंस (Roman Reigns) के सैगमेंट से हुई, जिसमें ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने दखल देकर मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन पर अटैक कर दिया था। इस बीच द उसोज ने दखल देने की कोशिश की, मगर लैसनर ने उनकी भी पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी।

Ad

द बीस्ट Crown Jewel में अपनी हार से काफी गुस्सा थे, इसलिए उन्होंने कैमरामैन से लेकर रेफरी और अन्य WWE ऑफिशियस पर भी अटैक किया। उनके इस रवैये के चलते एडम पीयर्स ने उन्हें कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया है। उनके सस्पेंड होने के प्रति फैंस ने काफी नाराजगी जाहिर की है।

ब्रॉक लैसनर के WWE से सस्पेंड होने पर फैंस की प्रतिक्रिया

Ad

"WWE ने इस बात को छुपाने के लिए ब्रॉक लैसनर को कितनी बार सस्पेंड किया है कि कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार लैसनर केवल कुछ ही इवेंट्स में ऑन-स्क्रीन नजर आएंगे।"

Ad

"ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड होना ही चाहिए। वो एक शरारती तत्व हैं, अपने सस्पेंशन को इंजॉय करो।"

Ad

"बहुत खराब बुकिंग। तीन हफ्ते पहले ही फैंस को बताया गया था कि ब्रॉक लैसनर एक फ्री एजेंट हैं, लेकिन अब अचानक उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। एक फ्री एजेंट को आप सस्पेंड कैसे कर सकते हैं। ब्रॉक वापस आकर Royal Rumble को जीतने वाले हैं।"

Ad

"ब्रॉक लैसनर सस्पेंड होने के हकदार हैं और SmackDown में अपने बर्ताव से उन्हें सबक लेना चाहिए।"

Ad

"बहुत साल बाद SmackDown की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अब लैसनर के सस्पेंड होने से WWE फैंस को दोबारा वही खराब स्टोरीलाइंस देखनी पड़ेंगी।"

Ad

"SmackDown को जब रेटिंग्स की जरूरत होगी, ब्रॉक लैसनर को तब तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया।"

Ad

"जो लोग ब्रॉक लैसनर के सस्पेंड होने पर खुशी मना रहे हैं। यही चीज़ कई बार घटित हो चुकी है।"

Ad

"ब्रॉक लैसनर को इतनी बार सस्पेंड करना हास्यास्पद है।"

"बहुत ही खराब मूव। ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड नहीं किया जाना चाहिए था।"

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications