Champions Married or Dating Fellow Star: WWE का मौजूदा रोस्टर काफी टैलेंटेड है। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) से लेकर NXT तक सभी स्टार्स मौका मिलने पर अपना 100% देने का प्रयास करते हैं। अभी रोस्टर में कई सारे रेसलर्स चैंपियन बने हुए हैं। इसमें से ज्यादातर स्टार्स अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखते हैं। कुछ चैंपियन शादीशुदा हैं, वहीं कुछ रिलेशनशिप में हैं। इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE स्टार से शादी की है और 2 जो साथी रेसलर को इस समय डेट कर रहे हैं। 2- साथी स्टार से शादी की: WWE Speed चैंपियन एंड्राडे ने शार्लेट फ्लेयर से शादी की है$3 $3 $3एंड्राडे ने Royal Rumble 2024 द्वारा WWE में वापसी की थी और इसके बाद से उन्होंने अपनी इन-रिंग स्किल्स द्वारा प्रभावित किया है। एंड्राडे WWE इतिहास के दूसरे Speed चैंपियन हैं। उन्होंने रिकोशे को जून 2024 में हराकर यह टाइटल जीता था और इसके बाद से उनकी बादशाहत जारी है।बता दें कि एंड्राडे ने WWE इतिहास की सबसे सफल विमेंस स्टार्स में से एक शार्लेट फ्लेयर से शादी की है। वो कुछ सालों तक रिलेशनशिप में थे और फिर 2022 में उन्होंने शादी कर ली। बता दें कि फ्लेयर अभी एक्शन से दूर हैं लेकिन वापसी के बाद फैंस उन्हें एंड्राडे के साथ टीवी पर जरूर देखना चाहेंगे।2- साथी स्टार को डेट कर रहे हैं: WWE NXT टैग टीम चैंपियन नाथन फ्रेज़र और थिया हेल रिलेशनशिप में हैं View this post on Instagram Instagram Postनाथन फ्रेज़र NXT में काम करने वाले सबसे प्रभावशाली हाई-फ्लाइंग स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने NXT UK में नाम बनाया और अब NXT का भी अहम हिस्सा हैं। वो एक्सिऑम के साथ मिलकर NXT टैग टीम चैंपियनशिप होल्ड कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। नाथन भी साथी WWE स्टार को डेट कर रहे हैं। वो इस समय NXT स्टार और चेस यू फैक्शन की सदस्य थिया हेल के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वो कब से साथ हैं लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ मिलकर पोस्ट शेयर की हुई हैं। 1- साथी स्टार से शादी की: WWE विमेंस Speed चैंपियन कैंडिस लेरे ने जॉनी गार्गानो से शादी की View this post on Instagram Instagram Postकैंडिस लेरे के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE की मौजूदा विमेंस Speed चैंपियन हैं। वो यह टाइटल जीतने वाली पहली स्टार हैं। कैंडिस NXT में अपने जबरदस्त काम के लिए मुख्य रूप से जानी जाती हैं और वो काफी समय से मेन रोस्टर का हिस्सा हैं। बता दें कि कैंडिस लेरे ने साथी WWE स्टार जॉनी गार्गानो से शादी की है। बता दें कि जॉनी और कैंडिस ने 2016 में शादी की थी और इसके बाद से दोनों साथ हैं। उनका एक बेटा भी है। गार्गानो और कैंडिस इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं। 1- साथी स्टार को डेट कर रहे है: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर, इज़ी डेम के साथ रिलेशनशिप में हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से लगातार प्रभावित किया है और वो मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। ब्रेकर ने इसके पहले NXT में भी बड़ा नाम बनाया था। ब्रेकर अपने निजी जीवन को भी सोशल मीडिया द्वारा फैंस के सामने रखते हैं। बता दें कि वो NXT स्टार इज़ी डेम को डेट कर रहे हैं। ब्रेकर पहले कोरा जेड के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। अब ब्रॉन और इज़ी साथ हैं। ब्रेकर मेन रोस्टर पर नाम कमा रहे हैं और उम्मीद है कि इज़ी डेम NXT में जल्द ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी। उन्होंने अब तक अपनी इन-रिंग स्किल्स का प्रदर्शन मौके मिलने पर किया है।