Women's Champions Boyfriend Part WWE or Not: WWE में इस समय कई सारी बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स हैं, वहीं अन्य रेसलर्स भी समय के साथ-साथ आगे आ रही हैं। पिछले कुछ सालों में रोस्टर बेहतर हुआ है और अलग-अलग विमेंस चैंपियनशिप भी कंपनी में जुड़ी है। मौजूदा समय में कई सुपरस्टार्स चैंपियन बनी हुई हैं, इसमें से ज्यादातर की शादी हो गई है। इसी बीच कुछ के पति WWE में हैं, तो कुछ के अन्य कंपनी में काम कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ रिलेशनशिप में भी हैं। इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा विमेंस चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनके बॉयफ्रेंड WWE का हिस्सा नहीं हैं और 1 जिनके पार्टनर कंपनी में हैं।3- विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन लायरा वैल्किरिया के बॉयफ्रेंड WWE के बाहर हैं View this post on Instagram Instagram Postलायरा वैल्किरिया ने WWE में काफी तेजी से सफलता हासिल की है। लायरा ने पहले NXT में नाम बनाया और अब वो मेन रोस्टर पर अपने काम से बवाल मचा रही हैं। वो मौजूदा विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं और उन्होंने कुछ हफ्तों पहले ही बड़े टूर्नामेंट में डकोटा काई को हराकर इस चैंपियनशिप पर कब्जा किया।बता दें कि लायरा के बॉयफ्रेंड भी रेसलर हैं लेकिन वो WWE में काम नहीं करते हैं। लायरा वैल्किरिया काफी सालों से एलजे क्लैरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। क्लैरी लोकप्रिय इंडिपेंडेंट रेसलर हैं। लायरा जिस तरह से WWE में बवाल मचा रही हैं, उसी तरह से उनके बॉयफ्रेंड इस समय इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करके फैंस का दिल जीत रहे हैं। लायरा की तरह ही उनके बॉयफ्रेंड भी आने वाले समय में WWE का हिस्सा बन जाते हैं, तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।2- WWE विमेंस टिफनी स्ट्रैटन के बॉयफ्रेंड कंपनी में ही हैं View this post on Instagram Instagram Postटिफनी स्ट्रैटन मौजूदा समय की सबसे चर्चित विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उन्हें मेन रोस्टर पर डेब्यू किए एक साल के करीब हो गया है और इसी बीच वो बेहद सफल रही हैं। स्ट्रैटन ने काफी जल्दी अपना नाम बनाया है। बता दें कि टिफनी मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन हैं। उन्होंने 2025 के पहले SmackDown में नाया जैक्स पर अपना Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन करके WWE विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था।टिफनी स्ट्रैटन के रिलेशनशिप के बारे में फैंस को शायद पता होगा। वो इसे लेकर चीजें नहीं छुपाती हैं। वो असल में Raw सुपरस्टार और इम्पीरियम मेंबर लुडविग काइजर को डेट कर रही हैं। दोनों कुछ सालों से साथ हैं और सोशल मीडिया पर चुनिंदा मौकों पर तस्वीरें भी पोस्ट कर चुके हैं। हालांकि, ऑन-स्क्रीन उन्होंने अब तक साथ काम नहीं किया है। आने वाले समय में अगर टिफनी अपने बॉयफ्रेंड के साथ WWE टीवी पर किसी स्टोरीलाइन एंगल के साथ नज़र आती हैं, तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं होगी।1- विमेंस NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन फैलन हेलनी के बॉयफ्रेंड WWE का हिस्सा नहीं हैं View this post on Instagram Instagram Postफैलन हेलनी WWE में आने के बाद से काफी प्रभावित करने में सफल रही हैं। अभी वो NXT ब्रांड का हिस्सा हैं और फैटल इन्फ्लुएंस ग्रुप में नज़र आ रही हैं। फैलन ने कुछ महीनों पहले विमेंस NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद से यह टाइटल उनके पास है और उन्होंने कुछ मौकों पर इसे सफलतापूर्वक रिटेन भी किया था।फैलन अपने रेसलिंग करियर पर काफी फोकस करती हैं और निजी जीवन को लेकर उतनी बातें नहीं बताती हैं। इसी वजह से फैंस को शायद उनके बारे में उतना पता नहीं होगा। बता दें कि फैलन हेनली असल में रिलेशनशिप में हैं। वो फिलिप डायर को डेट कर रही हैं और दोनों काफी समय से साथ हैं। फैलन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक साल पहले फोटो डालकर इसका खुलासा किया था। बता दें कि फिलिप असल में एक फिटनेस कोच हैं।