Reasons Seth Rollins Should or Not Help Roman Reigns After Loss: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) में नए और असली ब्लडलाइन (Bloodline) का WarGames मैच होने वाला है। उन्हें अपनी टीम में पांचवें सदस्य की जरूरत थी। नए ब्लडलाइन के साथ ब्रॉन्सन रीड जुड़ गए। WWE Raw के हालिया एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने रोमन के साथ काम करने से मना कर दिया था लेकिन फिर ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ उनकी हार हुई। कुछ कारणों से लगता है कि वो अभी भी रोमन के साथ नहीं जुड़ेंगे और कुछ से लगता है कि वो साथ आ जाएंगे। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सैथ रॉलिंस को Raw में बड़ी हार मिलने के बाद भी रोमन रेंस के साथ नहीं जुड़ना चाहिए और 2 क्यों उन्हें OTC की मदद करनी चाहिए।2- साथ नहीं देना चाहिए: सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के साथ अपने इतिहास को देखते हुए दूर ही रहना चाहिएसैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने अपने करियर की शुरुआत साथ में ही थी। दोनों एक-दूसरे को भाई की तरह मानते थे। हालांकि, सैथ ने रोमन और डीन एम्ब्रोज़ को धोखा दे दिया था। उस चीज को 10 साल हो चुके हैं लेकिन रोमन यह बात अब तक नहीं भूले हैं। इसी वजह से उनके मन में विजनरी के लिए नफरत है।सैथ भी रोमन को पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने इसी के चलते असली ट्राइबल चीफ की बादशाहत को खत्म करने में अहम किरदार निभाया था। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का इतिहास काफी पुराना है और मौजूदा समय में उन्हें साथ देखना बेहद मुश्किल है। सैथ को असली ट्राइबल चीफ के साथ अपने इतिहास को ध्यान में रखना चाहिए और उन्हें सिर्फ अपनी मौजूदा फ्यूड के हिसाब से ही फैसला नहीं लेना चाहिए।1- साथ आना चाहिए: WWE स्टार ब्रॉन्सन रीड और सोलो सिकोआ दोनों से बदला लेना है View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस की ब्रॉन्सन रीड के साथ दुश्मनी काफी अच्छी रही है। ब्रॉन्सन ने WWE Raw के हालिया एपिसोड में सैथ को हरा दिया और इसके पहले उन्होंने विजनरी के हाथ से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच पाने का मौका छीन लिया था। इन दोनों चीजों का बदला सैथ को लेना है। Raw में ब्रॉन्सन को सैथ पर सोलो सिकोआ के दखल के चलते जीत मिली थी।सैथ रॉलिंस को इसी कारण से सिर्फ ब्रॉन्सन रीड ही नहीं, बल्कि सोलो सिकोआ से भी अब बदला लेना है। दोनों से अगर उन्हें भिड़ना है, तो मौजूदा समय में उनके पास WarGames मैच के रूप में सबसे अच्छा विकल्प है। उन्हें दोनों ही स्टार्स उस मैच में केज के अंदर बंद मिलेंगे और वो यहां उनपर अपना गुस्सा निकालने का मौका मिलेगा। इसी कारण सैथ को रोमन रेंस के साथ आना चाहिए और WarGames मैच में बवाल मचाना चाहिए।1- साथ नहीं देना चाहिए: WWE स्टार सैथ रॉलिंस को अपनी बात पर टिके रहना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस को पिछले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में सैमी ज़ेन ने कंफ्रंट किया था। उन्होंने सैथ को WarGames मैच में असली ब्लडलाइन का साथ देने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने पूरी तरह से इंकार कर दिया था और बताया कि वो रोमन के साथ कभी भी काम नहीं करेंगे। उन्होंने इस हफ्ते WWE Raw में उसोज़ और सैमी को यही जवाब दिया। सैथ अपनी बात पर टिके हुए हैं और वो किसी तरह से रोमन की मदद नहीं करना चाहते हैं।यही एक बड़ा कारण है क्यों सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के साथ नहीं जुड़ना चाहिए। रोमन के बारे में इतनी बातें बोलने के बाद अब अगर विजनरी पलट गए, तो यह सही नहीं होगा। इससे फैंस की नज़र में उनका कद कम हो जाएगा। इसी कारण सैथ को एक बड़े स्टार की तरह अपनी बात पर टिके रहना चाहिए और एक हार के कारण उस स्टार के साथ नहीं जुड़ना चाहिए, जिनसे वो नफरत करते हैं।