2 कारण क्यों WWE दिग्गज The Rock को Roman Reigns के ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दखल देना चाहिए और 2 क्यों नहीं देना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज द रॉक अगले Raw में आएंगे (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज द रॉक अगले Raw में आएंगे (Photo: WWE.com)

Reasons Rock Should Interfere Roman Reigns Match or Not: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) Raw के Netflix डेब्यू शो का हिस्सा बनने वाले हैं। फैंस इस शो के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ का ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। इस मैच में रॉक के दखल की संभावना है। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE दिग्गज द रॉक को रोमन रेंस के ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दखल देना चाहिए और 2 क्यों नहीं देना चाहिए।

Ad

2- WWE दिग्गज द रॉक को दखल देना चाहिए: रोमन रेंस और सोलो सिकोआ में से किसी एक की साइड चुनने के लिए

Ad

द रॉक काफी महीनों से नज़र नहीं आए हैं और WrestleMania XL से पहले वो ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए थे। उस समय रोमन रेंस और सोलो सिकोआ साथ थे। साल के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद ब्लडलाइन के दो हिस्सा हो गए। अब नया और असली ब्लडलाइन मौजूद है। इन सभी चीजों के बीच यह चीज क्लियर नहीं है कि रॉक किस साइड है। इसी वजह से उन्हें मैच में दखल देना चाहिए। वो मैच में आएंगे, तो पता चल पाएगा कि वो किस साइड हैं। वो सोलो की मदद करते हैं, तो इससे पता चल जाएगा कि वो नए ब्लडलाइन के पक्ष में हैं। अगर वो रोमन का साथ देते हैं, तो पता चलेगा कि वो सोलो के खिलाफ हैं।

2- WWE दिग्गज द रॉक को दखल नहीं देना चाहिए: कोडी रोड्स पर फोकस करना बेहतर होगा

Ad

द रॉक ने WrestleMania XL के बाद Raw के एपिसोड कोडी रोड्स को कंफ्रंट किया था। इसी बीच फाइनल बॉस ने कहा था कि वो वापसी पर कोडी को निशाना बनाएंगे। इसी वजह से द रॉक को उसी राह पर जाना चाहिए। उन्हें सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के मैच में दखल देकर स्टोरी में कदम नहीं रखना चाहिए। फाइनल बॉस ने अगर कोडी से बात की है, तो फिर उन्हें उनपर ही फोकस करना चाहिए। अगर वो रोमन रेंस के खिलाफ जाते हैं और उनके साथ दुश्मनी शुरू करते हैं, तो जरूर फैंस के मन में सवाल उठेगा।

1- WWE दिग्गज द रॉक को दखल देना चाहिए: मैच में सरप्राइज जोड़ने के लिए

youtube-cover
Ad

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में बवाल मचने की पूरी उम्मीद है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथियों का दखल हो सकता है। सोलो ने मना किया हुआ है लेकिन फिर भी उनके पार्टनर्स का इंटरफेरेंस हो सकता है। इस स्थिति में असली ब्लडलाइन के सदस्य भी आ सकते हैं। मैच में ड्रू मैकइंटायर का भी दखल देखने को मिल सकता है। इन सभी चीजों के कयास हैं और वो आकर ट्राइबल कॉम्बैट मैच में बवाल मचा सकते हैं। अगर द रॉक का दखल होता है, तो मैच का रोमांच दोगुना हो जाएगा। सभी के लिए यह सरप्राइज होगा। रॉक मैच को खास बनाने के लिए आ सकते हैं।

1- WWE दिग्गज द रॉक को दखल नहीं देना चाहिए: रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को अपनी लड़ाई लड़ने देने के लिए

youtube-cover

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच SummerSlam 2024 के बाद से ही दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच मैच काफी समय से हर कोई देखना चाहता था और अब आखिर वो आमने-सामने हैं। सोलो ने कहा था कि वो अपने ब्लडलाइन को पीछे रखकर आएंगे और रोमन रेंस को भी ऐसा ही करना चाहिए। दोनों ही स्टार्स अपनी लड़ाई लड़ना चाहते हैं। इसी वजह से शायद उनके फैक्शन का दखल नहीं होगा। ऐसे में द रॉक के आने का भी अर्थ नहीं होगा। वो मैच को खराब कर सकते हैं और यह चीज फैंस को पसंद नहीं आएगी। इसी वजह से रॉक को दखल नहीं देना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications