Stars Should or Not Help Roman Reigns: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns) एक्शन में नज़र आएंगे। वो द उसोज़ के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ के नए ब्लडलाइन (Bloodline) का सामना करेंगे। इस मैच में बवाल मचने और दखल होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में रोमन रेंस का साथ देने के लिए भी कुछ स्टार्स आ सकते हैं। हालांकि, कुछ का इसमें आना बनता है, वहीं कुछ को इससे दूर ही रहना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 2 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस की मदद के लिए दखल देना चाहिए और 1 जिन्हें एकदम दूर रहना चाहिए। 2- मैच में दखल देना चाहिए: WWE दिग्गज रोमन रेंस का साथ देने के लिए सैमी ज़ेन आ सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन की ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में एंट्री देखने को मिल गई है। वो पहले ब्लडलाइन के साथ काम कर चुके हैं लेकिन मौजूदा समय में वो रोमन रेंस को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि उन्होंने जे उसो को समझाने का प्रयास किया था। हालांकि, जे अब सभी चीजें पीछे छोड़कर सोलो सिकोआ से बदला लेने के लिए रोमन रेंस से समझौता करने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। जे उसो ने कहा था कि सैमी ज़ेन इस चीज को नहीं समझ पाएंगे क्योंकि वो परिवार का हिस्सा नहीं हैं। सैमी ने जरूर इस चीज पर विचार किया होगा और वो भी जे उसो की बात से सहमत हो सकते हैं। वो खुद को परिवार का एक हिस्सा बताने के लिए नए ब्लडलाइन द्वारा दखल दिए जाने पर मैच के बीच आ सकते हैं। वो यहां रोमन का साथ देकर यह साबित कर सकते हैं कि वो भी खुद को ब्लडलाइन का हिस्सा मानते हैं और इसी के चलते पुरानी चीजों को भूलकर जरूरत के समय साथ आ गए हैं। 1- मैच से एकदम दूर रहना चाहिए: WWE चैंपियन कोडी रोड्स को अपनी स्टोरी पर ध्यान देना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स का WWE Crown Jewel 2024 में एक बड़ा मैच होने वाला है। वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर का सामना करेंगे। WWE चैंपियन के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें Crown Jewel टाइटल दांव पर लगा है। रोड्स इस चैंपियनशिप को जीतना चाहेंगे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि रोड्स, ब्लडलाइन की स्टोरी में शामिल हो सकते हैं और संभावित WarGames मैच का हिस्सा बन सकते हैं। कोडी रोड्स के पास पहले ही केविन ओवेंस के रूप में विरोधी मौजूद हैं। इसी वजह से उन्हें किसी अन्य स्टोरीलाइन में शामिल होने की गलती नहीं करनी चाहिए। हील केविन के खिलाफ फैंस कोडी को देखना पसंद करेंगे। इसी के चलते रोड्स को रोमन रेंस की मदद करने के लिए सिक्स मैन टैग टीम मैच में नहीं आना चाहिए। उन्हें इससे दूर रहते हुए केविन ओवेंस के साथ अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ाना चाहिए। वैसे भी रोड्स ने काफी समय से अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल दांव पर नहीं लगाया है। 1- मैच में दखल देना चाहिए: WWE दिग्गज पॉल हेमन को लाना सही होगा View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन पिछले कुछ महीनों से गायब हैं। नए ब्लडलाइन द्वारा हुए जानलेवा हमले के बाद से वो एक्शन से दूर हैं। रोमन रेंस अभी बिना अपने वाइजमैन के साथ आ रहे हैं। साफ तौर पर वो हेमन को मिस कर रहे होंगे। हालांकि, हेमन को अब वापस लाने का सही समय है। उन्हें भी नए ब्लडलाइन से बदला लेना है और WWE Crown Jewel 2024 इसके लिए सही जगह हो सकती है। जब नया ब्लडलाइन जीत के करीब हो, तो पॉल हेमन रिंगसाइड पर आकर उनका ध्यान खींच सकते हैं। इसी बीच द उसोज़ और रोमन रेंस मिलकर हील ग्रुप को धराशाई कर सकते हैं और बड़ी जीत अपने नाम कर सकते हैं। रोमन और उसोज़ साथ आ गए हैं और असली ब्लडलाइन के एक अन्य सदस्य पॉल हेमन को भी उनके साथ देखना रोचक रहेगा।