2 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE के बजाय AEW में डेब्यू करके बहुत बड़ी गलती कर दी और 1 जिन्होंने सही फैसला किया

Ujjaval
WWE के बजाय कुछ स्टार्स ने AEW को चुना (Photo: Kazuchika Okada & Will Ospreay Instagram)
WWE के बजाय कुछ स्टार्स ने AEW को चुना (Photo: Kazuchika Okada & Will Ospreay Instagram)

Stars Chose AEW Over WWE Right or Wrong Decision: WWE और AEW दोनों ही रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी है। कई WWE स्टार्स AEW में गए, तो इसके उलट भी देखने को मिला है। इसी बीच दूसरी कंपनी से आए कुछ ऐसे भी स्टार्स रहे हैं, जिन्हें WWE और AEW दोनों ने अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। WWE ने रुचि दिखाई लेकिन फिर भी उन्हें उन्होंने टोनी खान के साथ जुड़ने का मन बनाया। कुछ के लिए फैसला सही, तो कुछ के लिए गलत रहा। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE के बजाय AEW को चुनकर बहुत बड़ी गलती की और 1 जिन्होंने सही किया।

Ad

2- WWE के बजाय AEW में जाना गलत फैसला था: जे वाइट को उतनी सफलता नहीं मिल पाई है

Ad

जे वाइट ने जब NJPW छोड़ा था, तो उन्हें लेकर काफी ज्यादा हाइप थी। वो उस समय सबसे बड़े फ्री एजेंट हुआ करते थे। WWE ने उस समय जे को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी ज्यादा रुचि दिखाई और इस बात की लगातार खबर भी आ रही थी। इन सभी चीजों के बावजूद वाइट ने AEW में जाने का फैसला किया। उनके ज्यादातर दोस्त AEW में थे और इसी वजह से वो उनके साथ जुड़ गए।

जे वाइट के लिए यह फैसला अच्छा नहीं रहा। AEW में आने के बाद उन्होंने उतना ज्यादा अच्छा काम नहीं किया है। उन्हें वर्ल्ड टाइटल के लिए लड़ने के मौके मिले हैं लेकिन इसमें वो असफल रहे। इसके अलावा वाइट ने अब तक कुछ खास नहीं किया है और लग रहा है कि वो मिड कार्ड डिवीजन में फंसकर ही रह जाएंगे। इसी वजह से लगता है कि वाइट को WWE में कदम रखना चाहिए था। यहां उनपर ज्यादा स्पॉटलाइट होती है और वो संभावित तौर पर बेहतर काम कर पाते।

1- WWE के बजाय AEW में जाना सही फैसला था: विल ऑस्प्रे शानदार काम कर रहे हैं

Ad

विल ऑस्प्रे को रेसलिंग जगत के सबसे अच्छे सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। उनके मैच काफी शानदार रहते हैं और उन्हें धराशाई करना आसान नहीं है। NJPW और इंडिपेंडेंट सर्किट पर रहते हुए ही विल ने अपना बड़ा नाम बना लिया था। इसी वजह से WWE और AEW दोनों ही उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहते थे। नवंबर 2023 में खबर सामने आई थी कि WWE को विल को साइन करने में काफी दिलचस्पी है।

इन सभी चीजों के बावजूद विल ऑस्प्रे ने AEW में कदम रखने का फैसला किया। उनके यंग बक्स और टोनी खान के साथ रिश्ते अच्छे थे। इसी वजह से उन्होंने AEW के Full Gear 2023 इवेंट में आकर बताया कि उन्होंने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। उनके लिए यह फैसला एकदम सही रहा, क्योंकि डेब्यू के बाद से वो बड़े-बड़े स्टार्स के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं और उन्होंने जीत भी दर्ज की है। वो मौजूदा AEW इंटरनेशनल चैंपियन हैं और यह उनका दूसरा रन है। वो जिस तरह से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, 2025 में वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं।

1- WWE के बजाय AEW में जाना गलत फैसला था: काज़ूचिका ओकाडा ने अपना कद कम कर लिया है

Ad

प्रो रेसलिंग जगत में जब भी जापान के सबसे बड़े सुपरस्टार्स का जिक्र होगा, तो उसमें काज़ूचिका ओकाडा का नाम जरूर रहेगा। उन्हें NJPW का जॉन सीना माना जाता था। जब उनका वहां से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ, तो WWE ने उन्हें लेकर रुचि दिखाई। 2023 के अंत में खबर आई थी कि WWE उन्हें साइन करना चाहता है। इन सभी चीजों के बावजूद उन्होंने AEW के साथ डील साइन की। वो AEW में पहले भी कुछ मैच लड़ चुके थे।

काज़ूचिका ओकाडा का AEW में जाना सबसे गलत फैसला साबित हुआ। वो पहले काफी सीरियस थे और उन्हें बड़े लेवल का स्टार माना जाता था। काज़ूचिका ने AEW में कॉमेडी गिमिक निभाना शुरू किया और इससे उनका कद पूरी तरह गिर गया। वो अब पहले जैसे खतरनाक नहीं लगते हैं। वो भले ही मौजूदा कॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं लेकिन उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना बेहद मुश्किल प्रतीत हो रहा है। वो मिड कार्ड डिवीजन में ही रह सकते हैं। दूसरी ओर अगर वो WWE में आते, तो शायद चीजें एकदम अलग होती। इसी वजह से लगता है कि उन्हें गलत फैसला ले लिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications