2 सुपरस्टार्स जिनका WWE Bad Blood में हील टर्न हो सकता है और 2 जो फेस बन सकते हैं

देखिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)
देखिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Turn Heel Or Face At Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। शो में फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। लंबे समय बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) की भी इन-रिंग एक्शन में वापसी होगी। वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करेंगे। कंपनी ने इस इवेंट को बड़ा बनाने के लिए कुछ सरप्राइज भी जरूर प्लान किए होंगे। इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Bad Blood में हील टर्न ले सकते हैं और 2 जो फेस बन सकते हैं।

Ad

#1 हील टर्न ले सकते हैं: क्या Bad Blood में WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन मचाएंगे धमाल?

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स ने अभी तक सहयोगी के रूप में काम किया है। हालांकि, अब मामला गड़बड़ नज़र आ रहा है। कोडी के रोमन रेंस के साथ जाने के बाद रैंडी उनकी प्रेरणाओं पर संदेह करने लगे हैं। पिछले कुछ समय से ऑर्टन के हील टर्न की बातें भी चल रही हैं। Bad Blood में गेम पूरी तरह से पलट सकता है। शो में होने वाले कोडी के टैग टीम मैच में आकर रैंडी उन्हें धोखा दे सकते हैं। रोड्स को एक आरकेओ मारने के बाद वो हील टर्न ले सकते हैं।

#1 फेस बन सकते हैं: क्या WWE Bad Blood में जिमी उसो की होगी वापसी?

Ad

Bad Blood में जिमी उसो की वापसी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रोमन रेंस के साथ उनका रीयूनियन हो सकता है। जिमी ने WWE में पिछले कुछ सालों से लगातार हील के रूप में ही काम किया है। Bad Blood में वापसी के बाद रोमन और कोडी रोड्स का साथ देकर वो फेस बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। लंबे समय बाद जिमी एक अलग रोल में परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।

#2 हील टर्न ले सकते हैं: WWE Bad Blood में केविन ओवेंस कर सकते हैं कमाल

Ad

पिछले कुछ महीनों से लगातार केविन ओवेंस का कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न दिखाया जा रहा है लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। कोडी के रोमन रेंस के साथ जाने के बाद से तो केविन का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी ओवेंस ने कोडी को धक्का दे दिया था। Bad Blood में रोड्स के ऊपर अटैक कर ओवेंस बवाल मचा सकते हैं। उनके हील टर्न का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

#2 फेस बन सकते हैं: क्या WWE Bad Blood में टिफनी स्ट्रैटन उठाएंगी बड़ा कदम?

टिफनी स्ट्रैटन SmackDown में हील के रूप में काम कर रही हैं लेकिन फैंस द्वारा उन्हें चीयर किया जाता है। क्राउड का समर्थन पाकर वो बेबीफेस रूप में नज़र आ सकती हैं। नाया जैक्स धीरे-धीरे अब उनके ऊपर दबाव बना रही हैं। Bad Blood में नाया अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। मुकाबले में टिफनी बड़ा कदम उठाकर बेली का साथ दे सकती हैं। इस तरह उनका फेस टर्न देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications