Womens Stars Relationship Status: WWE का मौजूदा विमेंस रोस्टर काफी ज्यादा शानदार है और पिछले कुछ सालों में यह बेहतर ही होता गया है। WWE में कई स्टार्स हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ज्यादातर विमेंस रेसलर्स ने मौजूदा WWE स्टार्स से शादी की है। इसी बीच कुछ के पति दूसरी कंपनी में काम करते हैं। कुछ ऐसी भी रेसलर्स हैं, जो साथी स्टार के साथ रिलेशनशिप में हैं, वहीं कुछ की सगाई हो गई है। इस आर्टिकल में हम 2 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने साथी रेसलर्स से सगाई की है और 2 जो रिलेशनशिप में हैं।1- सगाई की है: WWE स्टार मैक्सिन डुप्री NXT स्टार के साथ हैं View this post on Instagram Instagram Postमैक्सिन डुप्री मेन रोस्टर पर आने के बाद अल्फा अकादमी के साथ रहने के कारण काफी लोकप्रिय हुई हैं। अभी भी वो इस ग्रुप का हिस्सा हैं और समय-समय पर इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आती हैं। मैक्सिन इस समय NXT के एक स्टार के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों ने पिछले साल सगाई भी की थी। वो डेवलपमेंटल ब्रांड में काम कर रहे एंथनी ल्यूक के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने दिसंबर 2024 में सगाई कर ली। एंथनी की बात करें, तो वो अभी NXT के लाइव इवेंट में अधिकतर लड़ते हुए नज़र आते हैं। वो साइज में काफी बड़े हैं और ऐसे में वो अपने खतरनाक अंदाज के चलते आगे जाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।2- रिलेशनशिप में हैं: WWE स्टार डकोटा काई NXT रेसलर को डेट कर रही हैं View this post on Instagram Instagram Postडकोटा काई काफी समय से मेन रोस्टर पर हैं और खुद को आगे लाने की कोशिश कर रही हैं। काई के रिलेशनशिप के बारे में फैंस को शायद उतना पता नहीं होगा। बता दें कि वो NXT सुपरस्टार एडी थॉर्प को डेट कर रही हैं। जुलाई 2024 में ही एडी ने अपने इंस्टाग्राम द्वारा ऐलान किया था कि वो काई के साथ रिलेशनशिप में हैं। डकोटा इस समय डैमेज कंट्रोल की अहम सदस्य हैं, वहीं एडी कुछ समय पहले तक NXT चैंपियनशिप की स्टोरी का हिस्सा थे। दोनों ही अपने-अपने ब्रांड पर आगे आने और नाम बनाने की कोशिश में हैं।1- सगाई की है: WWE NXT स्टार अरियाना ग्रेस ने साथी स्टार से सगाई की है View this post on Instagram Instagram Postअरियाना ग्रेस इस समय NXT में काम कर रही हैं। वो असल में प्रसिद्ध रेसलर सैंटीनो मारेला की बेटी हैं। अरियाना भी अपने पिता की तरह कॉमेडी गिमिक में नज़र आती हैं। बता दें कि वो साथी NXT स्टार चैनिंग 'स्टैक्स' लॉरेंज़ो के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने अपने रिश्ते के एक कदम और आगे बढ़ाया। दोनों ने दिसंबर 2024 में सगाई कर ली। स्टैक्स NXT में टोनी डी'एंजेलो के फैक्शन द फैमिली का हिस्सा हैं। वो मुख्य रूप से टैग टीम डिवीजन में काम करते हुए नज़र आते हैं।1- रिलेशनशिप में हैं: WWE विमेंस टिफनी स्ट्रैटन, लुडविग काइजर को डेट कर रही हैं View this post on Instagram Instagram Postटिफनी स्ट्रैटन ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद काफी कम समय में अपना बड़ा नाम बना लिया। उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता और काफी समय तक इसे होल्ड किया। 2025 के पहले SmackDown में स्ट्रैटन ने नाया जैक्स पर कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके WWE विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। टिफनी अपने रिलेशनशिप के बारे में उतनी बात नहीं करती हैं। बता दें कि वो लुडविग काइजर को डेट कर रही हैं। काइजर इस समय Raw का हिस्सा बने हुए हैं और सिंगल्स स्टार के रूप में खुद को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि स्ट्रैटन और काइजर 2022 से साथ हैं और उन्होंने साथ में चुनिंदा फोटो ही सोशल मीडिया पर शेयर की हुई है।