WWE में धमाल कर रहे 2 स्टार्स जिनके जीवन साथी दूसरी कंपनी में फिसड्डी साबित हुए और 1 जो प्रभावित कर रहे

Ujjaval
कुछ WWE स्टार्स के जीवन साथी दूसरी कंपनी में हैं (Photo: WWE.com)
कुछ WWE स्टार्स के जीवन साथी दूसरी कंपनी में हैं (Photo: WWE.com)

Stars Life Partner Getting Failed or Success: WWE में हर एक सुपरस्टार सफलता हासिल करना चाहता है। सफलता का अर्थ सिर्फ चैंपियनशिप नहीं होता है। अगर कोई स्टार फैंस को प्रभावित कर रहा है और लगातार टीवी पर आ रहा है, तो वो एक बड़ा स्टार है। WWE के कई सारे स्टार्स शादीशुदा हैं और उनके जीवन साथी दूसरी कंपनी में हैं। कुछ सफलता हासिल कर रहे हैं, तो कुछ संघर्ष कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम WWE में धमाल कर रहे 2 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके जीवन साथी दूसरी कंपनी में फिसड्डी साबित हुए और 1 जो प्रभावित कर रहे हैं।

Ad

2- फिसड्डी साबित हुए: WWE स्टार रिया रिप्ली के पति बडी मैथ्यूज़ संघर्ष कर रहे हैं

Ad

रिया रिप्ली मौजूदा समय की WWE की सबसे बड़ी स्टार हैं और उन्होंने 2024 में अपने बॉयफ्रेंड बडी मैथ्यूज़ से शादी कर ली। यह कपल काफी ज्यादा लोकप्रिय है। रिया एक ओर WWE में लगातार अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रही हैं। वो Raw के विमेंस डिवीजन का मुख्य फेस हैं और चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं।

दूसरी ओर उनके पति इस समय काफी संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं। फरवरी 2022 में बडी ने AEW में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने ज्यादा सफलता हासिल नहीं की है। वो एक टैग टीम स्टार बनकर रह गए हैं। इस रोल में भी उन्हें सही तरह से पुश नहीं मिला। वो अपने ढाई साल के AEW रन में सिर्फ एक बार ट्रियोज़ चैंपियन बने हैं। बड़ी बात यह है कि मैथ्यूज़ को टीवी पर आने का मौका भी काफी कम मिलता है, जो एकदम खराब चीज़ है।

1- प्रभावित कर रहे हैं: WWE स्टार चेल्सी ग्रीन के पति मैट कार्डोना काफी लोकप्रिय बन गए हैं

Ad

चेल्सी ग्रीन WWE में अपनी वापसी के बाद से ही विमेंस डिवीजन की सबसे मनोरंजक स्टार्स में से एक रही हैं। चेल्सी को लगातार टीवी टाइम दिया जाता है और वो रिंग में आकर फैंस को पूरी तरह से एंटरटेन करने की कोशिश करती हैं। उनकी मीचीन के साथ हालिया स्टोरीलाइन बेहतरीन रही हैं। वो काफी धमाल मचा रही हैं। उसी तरह उनके पति भी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

ज़ैक रायडर ने WWE में 15 साल तक काम किया लेकिन 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने असली नाम मैट कार्डोना से काम करना शुरू किया। उन्होंने अपने कैरेक्टर में पूरी तरह से बदलाव किया और यह चीज़ उनके लिए काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुई। मैट मौजूदा समय में इंडिपेंडेंट सर्किट के सबसे बड़े स्टार हैं। WWE से जाने के बाद मैट ने कई अलग-अलग कंपनी में काम करके वहां के टॉप टाइटल जीते हैं। उनका रन प्रभावशली रहा है।

1- फिसड्डी साबित हुए: WWE स्टार मीचीन के पति कीथ ली AEW में हैं

Ad

मीचीन ने पिछले कुछ महीनों में काफी ज्यादा प्रभावित किया है। वो अब SmackDown का अहम हिस्सा बन गई हैं और फैंस द्वारा उन्हें अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। उनका नाया जैक्स और चेल्सी ग्रीन के साथ मैच बहुत बेहतरीन रहा है। मीचीन के मौजूदा रन को देखकर लग रहा है कि उन्हें आने वाले समय में और भी बड़ा पुश दिया जा सकता है। दूसरी ओर उनके पति कीथ ली काफी संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं। कीथ ली WWE से रिलीज किए जाने के बाद AEW का हिस्सा बन गए।

कीथ ने फरवरी 2022 में AEW में डेब्यू किया था। ली को लेकर काफी हाइप थी लेकिन कंपनी द्वारा उन्हें बढ़िया तरह से पुश नहीं किया गया। वो लगातार लोअर-मिड कार्ड स्टोरीलाइन का हिस्सा बने रहे। कीथ ने सिर्फ AEW में एक बार टैग टीम टाइटल जीता। इसके बाद उनका ग्राफ एकदम नीचे चला गया। कीथ पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुए हैं। आपको बता दें कि वो इस समय चोटिल हैं और एक्शन से दूर हैं। उम्मीद है कि वापसी पर कीथ को बढ़िया पुश मिलेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications