"आप भारतीय हैं तो मैं थैंक्यू कहूंगा"-ब्रॉक लैसनर के दुश्मन और UFC के सबसे बड़े फाइटर ने भारत की शान में कहे बड़े शब्द

UFC दिग्गज ने ट्विटर पर दिया बहुत बड़ा बयान
UFC दिग्गज ने ट्विटर पर दिया बहुत बड़ा बयान

UFC दिग्गज कॉनर मैक्ग्रेगर (Conor McGregor) ने इस बार भारत देश की जमकर तारीफ की है। मैक्ग्रेगर ने ट्विटर के जरिए जो बात कही वो दिल छू देने वाली है। अगर आप भी मैक्ग्रेगर के ट्वीट पर नजर डालेंगे तो मजा आ जाएगा। मैक्ग्रेगर ने योगा की इस बार तारीफ की और कहा कि वो इसे सीखने भारत आएंगे। सबसे बड़ी बात उन्होंने कही कि अगर आप भारतीय हैं तो मैं आपसे थैंक्यू कहता हूं।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और कॉनर मैक्ग्रेगर के रिश्ते हमेशा से खराब रहे

UFC में मैक्ग्रेगर का बहुत बड़ा नाम है। WWE सुपरस्टार्स को लेकर विवादित कमेंट मैक्ग्रेगर हमेशा करते रहते हैं। खासतौर पर ब्रॉक लैसनर के साथ उनके रिश्ते बहुत ही खराब है। दोनों के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है। लैसनर और मैक्ग्रेगर तगड़े दुश्मन है। WWE को हमेशा चुनौती देकर मैक्ग्रेगर ने बेइज्जती की। खैर इस बार आप मैक्ग्रेगर के ट्वीट पर नजर डालेंगे तो खुशी होगी। खासतौर पर भारतीय लोगों के लिए ये खास बात है।

Ad

इस ट्वीट को आप देखेंगे तो मैक्ग्रेगर ने भारत को लेकर बहुत कुछ लिखा है। मैक्ग्रेगर ने कहा,

भारत ने शतरंज की खोज की। योगा की खोज की। आइंस्टाइन ने कहा था कि हम कई भारतीयों के कर्जदार है। भारत में एक गोल्डन मंदिर हैं जहां हर दिन फ्री में 1 लाख लोगों को खाना खिलाया जाता है। भारतीय शानदार होते हैं। अगर आप भारतीय हैं तो मैं आपसे थैंक्यू कहूंगा।
Ad

(मैं योगा का अध्ययन करने भारत जा रहा हूं। चेस के बारे में पूरी जानकारी हासिल करूंगा। ब्रेकफास्ट में व्हिस्की लूंगा।)

मैक्ग्रेगर ने इस बार भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। कुछ ऐसे शब्द मैक्ग्रेगर ने लिखे जो काफी शानदार है। भारत में योगा की बहुत चर्चा होती है। मैक्ग्रेगर भी इसके लिए भारत आएंगे। UFC 264 कॉनर मैक्ग्रेगर के लिए इस बार अच्छी नहीं रही। फाइट के दौरान कॉनर मैक्ग्रेगर का पांव टूट गया था। इस बात से काफी निराश मैक्ग्रेगर नजर आए। डस्टिन पोइरिअर के साथ उनकी फाइट भी पूरी नहीं हो पाई थी। डस्टिन पोइरिअर को TKO के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications