फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय कुमार से लड़ने वाले अंडरटेकर की सच्चाई

Enter caption

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। अक्षय कुमार अपनी खिलाड़ी फिल्मों को लेकर काफी मशहूर रहे हैं। अक्षय कुमार अब तक 8 खिलाड़ी वाले टाइटल वाली फिल्मों में काम कर चुके हैं, इसलिए फैंस उन्हें खिलाड़ी कुमार भी कहते है। अक्षय कुमार का ये सिलसिला 1994 से शुरू हुआ था जो अभी तक धमाल मचा रही है। अक्षय कुमार एक फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध है। ये काफी सुपरहिट रही। हम आपको बताएंगे की ये फिल्म क्यों सुपरहिट रही और क्यों इसका नाम इतना ऊंचा है। इस फिल्म के अंदर जो है वो शायद आपको पता नहीं होगा।

Ad

यह भी पढ़ें:WWE सुपरस्टार ने TLC 2019 में रोमन रेंस की मदद नहीं करने का कारण बताया

फैंस के दिमाग में हमेशा एक सवाल रहता है कि खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म में अक्षय के साथ लड़ने वाले अंडरटेकर असली है या नकली? तो हम आपको इसकी सच्चाई बताएंगे कि आखिर वो कौन है? 1996 में रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में अक्षय के साथ-साथ रेखा, रविना टंडन जैसे बड़े सितारों ने भी काम किया थ। इस फिल्म का सबसे खतरनाक सीन तो सभी को याद ही होगा। वहीं सीन जिसमें अक्षय और अंडरटेकर के बीच भयंकर लड़ाई होती है।

सभी को ऐसा लगता था कि इस फिल्म में अक्षय कुमार WWE के असली अंडरटेकर से लड़ते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, इस फिल्म में अंडरटेकर की जगह कोई और था जिसने सिर्फ अंडरटेकर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अंडरटेकर का रोल अदा करने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि ब्रायन ली था। जिनका जन्म 26 नवम्बर 1966 को अमेरिका में हुआ था। ब्रायन ली एक प्रोफेशनल रेसलर हैं। साथ ही वो अंडरटेकर के चचेरे भाई भी है। इस फिल्म में एक ऐसे रेसलर की जरूरत थी, जो अच्छे रेसलर के साथ-साथ अंडरटेकर जैसा दिखे। तो इसका रोल ली ने काफी अच्छे से निभाया। आज भी उनकी प्रशंसा चारों तरफ होती है। उन्होंने इस रोल को इतना बखूबी तरीके से निभाया कि लोगों ने इस बात पर यकीन कर लिया कि वो सच में अंडरटेकर ही है।

ब्रायन ली एक्सट्रीम चैम्पियनशिप रेसलिंग और कुल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग में हिस्सा ले चुके है। रिंग का नाम उनका ब्रायन ली है। उनका पूरा नाम ब्रायन ली हैरिस है।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications