रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन को लेकर WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बड़ा बयान

Enter caption

WWE सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल होने वाला है। और सर्वाइवर सीरीज में ही रोमन रेंस का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ होगा। ये चैंपियन VS चैंपियन मैच होगा। इस हफ्ते रॉ में मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। अंडरटेकर के ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने Survivor Series में डेब्यू करते हुए अपने करियर की शुरुआत की

USA TODAY Entertainment को हाल ही में अंडरटेकर ने अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन को लेकर अंडरटेकर ने बात की। जे उसो ने रोमन रेंस को दो बार चैलेंज किया था। दोनों बार जे उसो की हार हुई थी। अंत में जे उसो रोमन रेंस के साथ आ गए।

अंडरटेकर ने कही बड़ी बात

रोमन रेंस और जे उसो की फ्यूड को लेकर अंडरटेकर ने कहा वो ओल्ड स्कूल स्टोरी के फैन रहे हैं। अंडरटेकर ने कहा कि रोमन रेंस बेस्ट इसमें थे और जे उसो भी नए लेवल पर पहुंच गए। अंडरटेकर ने कहा,

एक हफ्ते पहले ही मैं ब्रूस प्रिचार्ड से बात कर रहा था और कह रहा था कि रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलइन में उऩ्हें बहुत मजा आया। ये एक ओल्ड स्कूल स्टोरी थी। इस स्टोरीलाइन में समझ थी। फैमिली वाली स्टोरीलाइन में तो और भी मजा आता है। इस स्टोरीलाइन में रोमन रेंस बेस्ट थे और जे उसो भी इसकी वजह से अगले लेवल पर चले गए है। एक फैन के तौर पर इस स्टोरीलाइन का मैंने बहुत मजा लिया।

रोमन रेंस और जे उसो की हाल ही में स्टोरीलाइन काफी चर्चा में रही थी। पूरी तरह फैमिली वाली ये स्टोरीलाइन हो चुकी थी। रोमन रेंस का खतरनाक रूप इसमें देखने को मिला था। इसलिए ये स्टोरीलाइन बेस्ट साबित हुई है। पूरी समोअन फैमिली इसमें आ गई थी। जे उसो ने काफी शानदार काम इऩ दो मैचों के दौरान किया। किसी ने ये बात सोची नहीं थी लेकिन जे उसो ने भी बेस्ट काम किया था।

हालांकि अब रोमन रेंस और जे उसो साथ में आ गए है। डेनियल ब्रायन पर अटैक करने के बाद जे उसो ने हील टर्न ले लिया था। आगे आने वाले समय में अब डेनियल ब्रायन के साथ रोमन रेंस की फ्यूड की शुरूआत हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?