WWE ने दिग्गज अंडरटेकर का बनाया मजाक, नई टी-शर्ट में की बहुत बड़ी गलती

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। फैंस उनका रिंग में हमेशा इंतजार करते हैं। उनका गिमिक हमेशा फैंस के लिए पसंदीदा रही है। मर्चेंडाइज सेल के मामले में अंडरटेकर हमेशा आगे ही रहते हैं। कंपनी को भी इससे बहुत फायदा होता है। स्टोन कोल्ड, द रॉक और द डैडमैन लगभग एक ही राह में शामिल हैं। अंडरटेकर की मर्चेंडाइज सेल से काफी पैसा आता है।

ये भी पढ़ें: WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर के मैच को खत्म करने के 4 संभावित तरीके

WWE अब अंडरटेकर की नई टी शर्ट के साथ मार्केट में उतर गया है। लेकिन इस बार कंपनी ने बहुत बड़ी गलती यहां पर कर दी है। टी शर्त के आगे जो लिखा है उसमें कोई दिक्त नहीं है। लेकिन टी शर्त के पीछे जो लिखा है उसमें बहुत बड़ी गलती हो गई है।

Weary(थका हुआ) ये शब्द इस टी शर्ट में लिखा हुआ है। पहले wary (होशियार) हुआ करता था। थका हुआ से मतलब कुछ और ही यहां पर अब निकल रहा है। पूरी टी शर्त का मीनिंग इससे अलग हो गया है। ये एक बहुत बड़ी गलती सामने आई है। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इसे लेकर काफी बहस की और मजाक बनाया। अंडरटेकर के चाहने वाले फैंस इस बात को लेकर काफी गुस्सा अब हो गए है।

हालांकि कहीं ना कहीं इस गलती को कंपनी जल्द सही करने की कोशिश करेगी। क्योंकि फैंस ने काफी जवाब देना इसे लेकर शुरू कर दिया है। रेसलमेनिया में इस साल अंडरटेकर का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा। और इससे पहले इस तरह की गलती कंपनी को काफी भारी पड़ सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं