WWE से रिटायरमेंट लेने के बाद द अंडरटेकर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

दिग्गज अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया है। कंपनी ने भी इसे स्वीकार कर लिया। अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री के दौरान ने की थी। अंडरटेकर ने साफ किया कि अब उनका काम रिंग में हो चुका है और अब रिंग के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है। इसके बाद फैंस और सुपरस्टार मायूस हो गए थे। क्योंकि अंडरटेकर लगभग तीस साल से WWE में काम कर रहे हैं।लास्ट राइड के फाइनल एपिसोड के बाद WWE ने भी ऐलान कर दिया था कि टेकर ने रिटायरमेंट ले लिया है। WWE ने अपने अंदाज में अंडरटेकर को सम्मान दिया और #ThankYouTaker का इस्तेमाल किया था।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE बैकस्टेज से ली गईं 10 दुर्लभ तस्वीरें जो आपको जरूर देखनी चाहिए

Ad

अंडरटेकर ने भी कहा थैंक्यू

अंडरटेकर के रिटायरमेंट लेने के बाद ट्विटर पर तमाम प्रतिक्रियाएं आई। सभी सुपरस्टार्स ने पुरानी यादें ताजी की। सभी अंडरटेकर के बयान का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब टेकर ने ट्वीट कर थैंक्यू लिखा है।

Ad

रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद टेकर के लिए बोला जा रहा था कि उन्होंने संन्यास ले लिया है। क्योंकि हार के बाद उन्होंने अपना कोट और हैट को रिंग में रख दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। बाद में उन्होंने वापसी कर ली और रिंग में अपना जलवा दिखाया। अंडरटेकर का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है। करीब 30 साल से द अंडरटेकर का रेसलिंग में जलवा रहा है। कई सुपरस्टार्स उन्हें रिटायर करना चाहते हैं। लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री में कई सुपरस्टार्स इस बात का जिक्र कर चुके हैं। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी। इसके बाद वो ब्रे वायट, शेन मैकमैहन, रोमन रेंस, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का सामना कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो रिंग में मरते-मरते बचे

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications