Brock Lesnar द्वारा WWE WrestleMania 30 में Undertaker की स्ट्रीक तोड़ने को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ

WWE में ब्रॉक लैसनर ने किया था जबरदस्त कारनामा
WWE में ब्रॉक लैसनर ने किया था जबरदस्त कारनामा

WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने कई दिग्गजों को हराया। लैसनर ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 30 में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। लैसनर ने अंडरटेकर (Undertaker) की WrestleMania स्ट्रीक को तोड़ा था। जब लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी तब सभी हैरान रह गए थे। आज भी इस बारे में चर्चा होती रहती है। वैसे इस स्ट्रीक को तोड़ने का प्लान अंतिम मिनट में लिया गया था। सबसे बड़ी बात कि ऐसा होगा ये किसी को नहीं पता था। इस चीज़ को सीक्रेट रखा गया था।

Ad

WWE WrestleMania इतिहास में अंडरटेकर को सिर्फ दो ही रेसलर हरा पाए

WrestleMania में अंडरटेकर ने शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच और केन जैसे दिग्गजों का मुकाबला किया था। कोई भी WrestleMania में उनको हरा नहीं पाया। लैसनर ने अंत में ये कारनामा किया और सभी को चौंका दिया।

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने अब बड़ा खुलासा किया है। ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक लैसनर इस मैच में जीतने वाले नहीं थे। WrestleMania लाइव शो के दौरान ही अंत में लैसनर को इसके बारे में बताया गया था। बैकस्टेज में भी ये बात किसी को नहीं पता था। WWE ने इस चीज़ को सीक्रेट रखा था।अंडरटेकर भी इस हार के बाद काफी हैरान हो गए थे

youtube-cover
Ad

WrestleMania में अंडरटेकर को अभी तक दो ही सुपरस्टार हरा पाए। लैसनर के अलावा ये कारनामा रोमन रेंस ने किया। WrestleMania 33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर के ऊपर बड़ी जीत हासिल की थी। इन दोनों के अलावा WrestleMania में अंडरटेकर को आज तक कोई नहीं हरा पाया।

अंडरटेकर ने WWE से अब रिटायरमेंट ले लिया। इस साल WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर लिया। अंडरटेकर ने 30 साल तक WWE फैंस को एंटरटेन किया। अब शायद वो रिंग में कभी नजर नहीं आएंगे। बैकस्टेज जरूर वो कुछ साल बाद काम करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर ये WWE के लिए अच्छी बात होगी। वैसे अंडरटेकर ने खुद बैकस्टेज काम करने की इच्छा जताई है। विंस मैकमैहन जरूर अंडरटेकर को ये मौका देंगे। अब देखना होगा कि अंडरटेकर बैकस्टेज में कब काम करते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications