WWE SummerSlam 2022 के बैकस्टेज से Undertaker की द ब्लडलाइन के साथ खास तस्वीर हुई वायरल, देखें जबरदस्त फोटो

Pankaj
WWE SummerSlam 2022 में ब्लडलाइन का दिखा जलवा
WWE SummerSlam 2022 में ब्लडलाइन का दिखा जलवा

Undertaker: हाल ही में WWE का सबसे बड़ा इवेंट समरस्लैम (SummerSlam) 2022 का समापन हुआ है। इस इवेंट की बैकस्टेज की अब खास तस्वीरें बाहर निकल कर सामने आ रही है। द ब्लडलाइन का इस समय WWE में जलवा चल रहा हैं। पूरा मोमेंटम उनके साथ है और कई दिग्गज भी उनसे मिल रहे हैं। ऐसा ही कुछ SummerSlam 2022 में भी देखने को मिला। WWE दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) ने बैकस्टेज इस दौरान ब्लडलाइन से मुलाकात की। इसकी एक खास तस्वीर अब वायरल हो रही है।

WWE SummerSlam 2022 में द उसोज ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी

WWE ने हाल ही में SummerSlam की एक बैकस्टेज तस्वीर अपलोड की। अंडरटेकर इसमें हैप्पी कॉर्बिन, ब्रॉक लैसनर और जिमी उसो से मुलाकात कर रहे हैं। तस्वीर में ये साफ दिख रहा है। इस शो में द उसोज ने स्ट्रीट प्रॉफिट्स के ऊपर शानदार जीत हासिल की थी। दोनों टीमों क बीच WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था।

मेन इवेंट में ब्लडलाइन के तीसरे सदस्य रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था। दोनों के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही खतरनाक था। ब्रॉक लैसनर ने इस मुकाबले में तबाही मचा दी थी। एक समय लगा कि लैसनर नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली और एक बार फिर उनका साथ द उसोज ने दिया। लैसनर ने इस दौरान पॉल हेमन को भी एफ-5 दिया था। WWE का अगला इवेंट Clash at the Castle होगा। 3 सितंबर को इसका आयोजन होगा। रोमन रेंस का मुकाबला इस इवेंट में मैकइंटायर के साथ होगा। दोनों के बीच राइवलरी शुरू हो गई है। इस बार बहुत मजा फैंस को आएगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस की बादशाहत इस बार मैकइंटायर खत्म कर देंगे। मैकइंटायर के भी करियर का ये सबसे बड़ा मुकाबला होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।