WWE न्यूज: अडंरटेकर के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई

Enter caption

दिग्गज अंडरटेकर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। डब्लू डब्लू ई (WWE) का अगला पे-पर-व्यू क्राउन ज्वेल होगा। इस इवेंट का आयोजन सऊदी अरब के रियाद में 31 अक्टूबर 2019 को होगा। इस इवेंट की तैयारियां पहले से शुरू हो चुकी है। हमेशा इस इवेंट में बड़े-बड़े दिग्गज शामिल होते हैं। अंडरटेकर भी हमेशा इसका हिस्सा रहे हैं। और इस बार भी उनके आने की उम्मीद है। ये उम्मीदें इसलिए बढ़ गई है क्योंकि सऊदी अरब में विंस मैकमैहन के साथ अंडरटेकर नजर आए। उनके साथ उनकी एक पिक्चर सामने आई है।

Ad

यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस ने टीम बनाई

सऊदी अरब में हुए सभी इवेंट्स में अंडरटेकर हिस्सा ले चुके हैं। फैंस की हमेशा मांग उनके लिए रहती है। इस बार भी शायद वो यहां नजर आएंगे। और अगर वो आते हैं तो फिर फैंस को मजा आ जाएगा। हालांकि अभी तक उन्हें इस इवेंट के लिए बुक नहीं किया गया है। कई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि इस बार इस इवेंट में उनकी जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन टेकर अगर विंस के साथ वहां पर नजर आ रहे हैं तो फिर इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। WWE फैन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो इन दोनों की सऊदी अरब की डाली है।

Ad

अंडरटेकर हमेशा फेस के तौर पर इस समय काम कर रहे हैं। सऊदी अरब में हुए सभी इवेंट्स में उनका काम जबरदस्त था। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में उनका मैच रूसेव के साथ हुआ था। इसके बाद पिछली बार हुए क्राउऩ ज्वेल में उनका मुकाबला ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के साथ था। इस मैच में उनका साथ केन ने दिया था। सुपरशो डाउन में उनका मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ हुआ था। इसी वजह से सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस इवेंट में आएंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications