WWE में Roman Reigns के सबसे बड़े दुश्मन ने Paul Heyman के साथ काम करने की जताई इच्छा, क्या होगा चौंकाने वाला बदलाव?

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Cody Rhodes: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने हाल ही में पॉल हेमन (Paul Heyman) गाय बनने के विचार के बारे में बात की। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वो हेमन के साथ काम करना चाहते हैं।

WrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला था। मुकाबले में काफी बवाल भी मचा और कुछ दिग्गजों ने भी एंट्री की। अंत में कोडी ने रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया। उन्होंने रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया।

SI Media Podcast को हाल ही में कोडी रोड्स ने अपना इंटरव्यू दिया। कोडी ने अपने दूसरे जीवनकाल में पॉल हेमन गाय बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने ये भी कहा कि वो हेमन द्वारा मैनेज किए गए सबसे अच्छे रेसलर होंगे। रोड्स ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

किसी अन्य जीवनकाल में। मैं संभवत: पॉल हेमन गाय बन जाता।

वैसे WWE में कुछ भी हो सकता है। आप सभी को पता है कि रोमन रेंस हार के बाद अब ब्रेक पर चले गए हैं। फ्यूचर में हेमन और रोड्स साथ में काम कर सकते हैं। हेमन ने आजतक जितने सुपरस्टार्स के साथ काम किया, उन सभी को सफलता मिली। साल 2020 से पहले रेंस को कंपनी में ज्यादा सफलता नहींं मिली थी। लेकिन जैसे ही हेमन के साथ वो आए उनकी किस्मत चमक गई। अब वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। कुछ ऐसा ही कोडी के साथ भी हो सकता है।

WWE रिंग में रोमन रेंस कब वापसी करेंगे?

रोमन रेंस पिछले चार साल से चैंपियन के रूप में लगातार काम कर रहे थे। अब जरूर उन्हें लंबा ब्रेक लेना चाहिए। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रिपल एच ने जरूर कहा है कि वो बहुत जल्द वापसी कर नई स्टोरीलाइन में काम करते हुए नज़र आएंगे। SummerSlam 2024 से पहले वो वापसी कर सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन में भी काफी बवाल पिछले हफ्ते देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Quick Links