WWE News: WrestleMania 38 में Seth Rollins के मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई, WWE के मौजूदा प्लान का हुआ खुलासा

WWE WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैच
WWE WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैच

WWE WrestleMania 38 का बिल्डअप अब शुरू हो गया है। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के प्रतिद्वंदी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस का मुकाबला एक अप्रत्याशित सुपरस्टार के साथ होगा। इस नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

WWE Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस का मैच रोमन रेंस के साथ हुआ था

मेंस रंबल मैच में इस बार WWE दिग्गज शेन मैकमैहन ने वापसी की। अंतिम चार सुपरस्टार्स में शेन मैकमैहन भी बचे थे। शेन अब फ्री-फॉर-ऑल सुपरस्टार के रूप में काम करेंगे। यानी की WrestleMania 38 में उनका भी तगड़ा मैच होगा। Wrestling Observer Radio के मौजूदा शो में डेव मैल्टजर ने रॉलिंस को लेकर बड़ी बात कही। मैल्टजर ने कहा कि जल्द ही सैथ रॉलिंस और शेन मैकमैहन के बीच फ्यूड शुरू हो सकती है। Elimination Chamber 2022 से इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच का बिल्डअप शुरू किया जा सकता है। यहां से फिर WrestleMania 38 में दोनों के बीच धमाकेदार मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये राइवलरी अभी से अच्छी तरह बिल्ड की जा सकती है। हालांकि इस हफ्ते रेड ब्रांड के दौरान शेन मैकमैहन बैकस्टेज मौजूद नहीं थे। Royal Rumble 2022 में कुछ दिन पहले रोमन रेंस के साथ सैथ रॉलिंस का मैच हुआ था। ये मैच काफी तगड़ा रहा था। हालांकि इस मैच का अंत अलग तरह से हुआ। DQ के जरिए रोमन रेंस की हार हो गई। रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के ऊपर बहुत खतरनाक अटैक किया था।

WWE द्वारा अपने ऑरिजिनल प्लान में आगे बदलाव किया जा सकता है। WWE टाइटल पिक्चर में भी सैथ रॉलिंस नजर आ सकते हैं। WrestleMania में अगर वो WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल रहेंगे तो कंपनी को काफी फायदा होगा। WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। सैथ रॉलिंस अब फिलहाल रोमन रेंस के साथ राइवलरी में नजर नहीं आएंगे। जल्द ही सैथ रॉलिंस को लेकर कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। शेन मैकमैहन के रिंग में आने के बाद ही बड़ा खुलासा हो पाएगा।