WWE WrestleMania 41 के बाद Bianca Belair को लेकर बुरी खबर आई सामने, फैंस की बढ़ी चिंता

WWE
रिंग में बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली (Photo: WWE.com)

Unfortunate News For Bianca Belair: WWE WrestleMania 41 में इयो स्काई ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड की थी। इनके बीच जबरदस्त मैच हुआ था। तीनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया। अंत में स्काई ने शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया। ऐसा लगता है कि मैच में बियांका को इंजरी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

नाईट 2 की शुरुआत विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से हुई थी। बियांका ब्लेयर, रिया रिप्ली और इयो स्काई ने उम्मीद से बढ़कर एक्शन मुकाबले में दिखाया। मैच को देखकर सभी खुश हो गए थे। एक समय लगा था कि बियांका जीत जाएंगी लेकिन इयो स्काई ने अपनी फुर्ती से सभी को हैरान कर दिया। इयो ने पिछले महीने ही रिप्ली को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। ऐसा लगता है कि उनका टाइटल रन अब लंबा चलने वाला है। स्काई के ऊपर कंपनिी ने भरोसा जताना भी चाहिए। वो पिछले कुछ सालों से कंपनी में अच्छा काम कर रही हैं। रिंग में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहता है। फैंस भी उन्हें पसंद करते हैं।

Fightful के Sean Ross Sapp के अनुसार WWE में इस समय चर्चा चल रही है मैच में बियांका ब्लेयर ने अपनी कुछ उंगलियां तोड़ दीं। ये ही कारण है कि वो Raw के एपिसोड में नज़र नहीं आई। ब्लेयर को तगड़ा झटका आगे भी लग सकता है।

Ad

क्या WWE SmackDown में आएंगी बियांका ब्लेयर?

वैसे बियांका ब्लेयर SmackDown स्टार हैं। विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती के चलते वो रेड ब्रांड में पिछले एक महीने से काम कर रही थी। ऐसा लगता है कि बियांका की इंजरी ज्यादा नहीं है। इस लिहाज से देखा जाए तो वो इस हफ्ते SmackDown में आ सकती हैं। WWE द्वारा अब उन्हें किसी नई स्टोरी में डाला जा सकता है। बियांका ब्लेयर के भी ड्रीम मैच बचे हुए हैं। जेड कार्गिल के साथ उनकी राइवलरी हर कोई देखना चाहता है। ब्लू ब्रांड के आगामी एपिसोड में कई चीजों का खुलासा उन्हें लेकर हो जाएगा। WWE ने बियांका को लेकर कोई ना कोई बड़ी योजना जरूर बनाई होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications